SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पोंटिंग को पछाड़ा अब सचिन की बारी: न्यूजीलैंड में एक और धमाकेदार रिकॉर्ड से सिर्फ 62 रन दूर विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उनके निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड्स होंगे. वो कीवियों के खिलाफ ODI में 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने से सिर्फ 22 रन दूर हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 09, 2026, 08:59 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 09:13 AM IST
Image Credit: न्यूजीलैंड में एक और धमाकेदार रिकॉर्ड से सिर्फ 62 रन दूर विराट कोहली (BCCI/X)
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच मंगलवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा. हैम्लिटन के सेडन पार्क में होने वाले इस मुकाबले में करोड़ों भारतीय फैंस की नजर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेगी, जिनके निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड्स हैं. दूसरे ODI में कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया था. विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय इंटरनेशनल मैचों में 1,971 रन बनाए थे. विराट ने इस आंकड़े को पार किया और अब उनकी नजर एक और बड़ी उपलब्धि पर है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने से सिर्फ 22 रन दूर हैं. इसके अलावा चेज मास्टर के निशाने पर मास्टर ब्लास्टर का बड़ा रिकॉर्ड भी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 ODI रन

रिकी पोंटिंग को पछाड़कर विराट कोहली कीवी टीम के नंबर-1 दुश्मन तो बन ही गए हैं, अब उनकी नजर 2000 रन पर है. वो ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. सीरीज में अभी 3 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन करोड़ों भारतीय फैंस चाहेंगे कि कोहली हैम्लिटन में होने वाले तीसरे ODI में ही ये बड़ा कारनामा कर दें.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली (भारत) - 38 पारियों में 1978 रन
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 50 पारियों में 1971 रन
सचिन तेंदुलकर (भारत) - 41 पारियों में 1750 रन
कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 45 पारियों में 1568 रन
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 44 पारियों में 1449 रन

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 62 रन दूर विराट कोहली

विराट कोहली न्यूजीलैंड में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा वनडे रनों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब है. तेंदुलकर के 652 रनों के आंकड़े को पार करने के लिए कोहली को आगामी तीन वनडे मैचों में 62 रनों की जरूरत है. 1990 से 2009 के बीच, कीवियों की धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 वनडे मैचों की 18 पारियों में सचिन ने 652 रन बनाए थे. वहीं, कोहली न्यूजीलैंड में 13 वनडे पारियां खेल चुके हैं.

दूसरे ODI में फ्लॉप हुए विराट कोहली

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. ऑकलैंड में खेले गए पहले ODI में कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, दूसरे मैच में वो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें RCB के अपने साथी खिलाड़ी से सावधान रहना होगा. जी हां, अब तक हुए दोनों मैचों में वो तेज गेंदबाज जैकब डफी के शिकार बने हैं.

यह भी पढ़ें: 'बोलो तारा रा रा' पर बहन संग जमकर नाचे अभिषेक, साक्षी-धोनी का रोमांटिक अंदाज, जहीर खान ने ऐसे मनाई दिवाली
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES