भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट को मिले थे ₹5 करोड़? अब सामने आया कोहली का बड़ा रिएक्शन

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट को मिले थे ₹5 करोड़? अब सामने आया कोहली का बड़ा रिएक्शन

विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के वृंदावन आश्रम जाने को लेकर 5 करोड़ रुपए भुगतान का दावा सामने आया था. अब कोहली के प्रवक्ता ने इस आरोप को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 07, 2026, 12:17 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 07:45 PM IST
joinshare
प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट को मिले थे ₹5 करोड़? अब सामने आया कोहली का बड़ा रिएक्शन
Image Credit: Virat Kohli

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विराट कोहली को लेकर एक ऐसा दावा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट फैंस तक हलचल बढ़ा दी. आरोप लगाया गया कि भारत के पूर्व कप्तान को वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. हालांकि, अब विराट कोहली के प्रवक्ता ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है. यह दावा दिनेश शर्मा, जिन्हें फालाहारी महाराज के नाम से भी जाना जाता है, की ओर से सामने आया. 

दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष हैं. रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर सामने आए उनके बयान में आरोप लगाया गया कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. हालांकि इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.  अब तक सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई भुगतान रिकॉर्ड, कॉन्ट्रैक्ट या अन्य दस्तावेज सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो सके कि विराट कोहली को आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे.

ये भी पढ़ें - विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर, श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

विराट कोहली के प्रवक्ता ने क्या कहा?

आरोप सामने आने के बाद विराट कोहली के प्रवक्ता ने स्पष्ट शब्दों में इसे खारिज किया. विराट कोहली के प्रवक्ता ने कहा, 'हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के बारे में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के पास पूरी तरह से अपनी गहरी आस्था और उनके प्रति सम्मान के कारण जाते हैं. हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी बातों की रिपोर्ट करने या उन्हें आगे बढ़ाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें.'

फलाहारी महाराज का रिएक्शन आया सामने

विराट कोहली की तरफ से जारी किए गए इस बयान के बाद फलाहारी महाराज उर्फ दिनेश शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है. फलाहारी महाराज ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच करा दीजिए. दूध का दूध और पानी का पानी अपने आप हो जाएगा. विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से 50 ओवर के क्रिकेट में वापसी की. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने नाबाद 139 रन की शानदार पारी खेली. पहले वनडे में 139 रन की पारी के दौरान विराट कोहली ने 15,000 वनडे रन पूरे कर लिए. वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने. हालांकि, इसके बाद अगले दो मैचों में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला. विराट ने दूसरे वनडे में 29 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके.

ये भी पढ़ें - सूर्यवंशी फिर से बाहर: वैभव के लिए गौतम नहीं 'गंभीर', अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन के साथ क्यों नहीं देते मौका?

विराट कोहली का अगला वनडे असाइनमेंट नवंबर में

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की, लेकिन तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर भारत को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया. तीन मैचों की इस सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से कुल 168 रन निकले. विराट कोहली का अगला वनडे असाइनमेंट नवंबर में होने वाला भारत का न्यूजीलैंड दौरा माना जा रहा है. पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में प्रस्तावित है. इसके बाद मुकाबले वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में खेले जाने हैं. विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब उनका फोकस वनडे क्रिकेट पर है. उन्होंने संकेत दिया है कि 2027 ODI वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें आने वाले समय में विराट के वनडे प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Virat Kohli