SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोहली-गंभीर में All is Well... विराट के जन्मदिन पर सामने आया ऐसा VIDEO, जिसे देख 'विवाद' पर लगेगा विराम!

विराट कोहली के जन्मदिन का जश्न मना रहे करोड़ों फैंस ये जानकर और खुश हो जाएंगे कि गौतम गंभीर के साथ कोई मन मुटाव नहीं है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों टीम बस में मस्ती करते दिख रहे हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 05, 2026, 08:56 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:14 AM IST
Image Credit: कोहली-गंभीर में All is Well (PC:X/BCCI)
Join

मॉडर्न क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर, 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने अपने ODI करियर का 80वां अर्धशतक जड़कर करोड़ों फैंस को खास तोहफा दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई.

38 साल के विराट कोहली का पूरा फोकस अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इस समय टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आती है, जिसमें दावा किया जाता है कि कोहली-गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, लेकिन क्या यही असली सच है?

कोहली-गंभीर में All Is Well

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खेल पत्रकार मनोज डिमरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली और गौतम गंभीर टीम इंडिया की बस में बातचीत करते दिख रहे हैं. दोनों काफी अच्छे मूड में थे और मजाक-मस्ती कर रहे थे. कोहली ने कुछ ऐसा कहा, जिसपर कोच साहब अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर सके और ठहाके लगाकर हंसने लगे. आमतौर पर गौतम गंभीर सीरियस मोड में नजर आते हैं, लेकिन 'किंग' कोहली उन्हें हंसाने में कामयाब रहे. इस वीडियो ने उन अटकलों पर लगाम लगा दिया, जिसमें ये कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते में खटास है.

कोहली-गंभीर में कब हुआ विवाद?

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच पहली बार विवाद आईपीएल 2013 के दौरान हुआ था. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में दोनों एक दूसरे से भिड़ गए थे. जब कोहली आउट हुए तो KKR के तत्कालीन कप्तान ने उनसे कुछ कहा, कोहली तब काफी युवा थे, लेकिन इसके बावजूद वो सीनियर गंभीर से बहस करने में पीछे नहीं हटे. दोनों के बीच मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था.

आईपीएल 2023 में ये विवाद और बढ़ा, जब दोनों एक बार फिर मैदान पर भिड़ गए थे. विराट कोहली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक में काफी तू तू मैं मैं हुई थी. मैच के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स कि भूमिका निभा रहे गौतम गंभीर भी लड़ाई में कूद पड़े और कोहली के साथ उनकी जमकर बहस हुई थी. हालांकि, अगले साल यानी 2024 में जब गौतम गंभीर KKR के मेंटर बने तब कहानी में थोड़ा ट्विस्ट आया. RCB के खिलाफ मैच में स्ट्रैटेजिक टाइमआउट के दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया था.

अब कैसा है रिश्ता?

जुलाई, 2024 में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने. इसके बाद 2025 में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का बड़ा ऐलान किया. ऐसी अफवाह उठी कि गंभीर के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं है और इसी वजह से कोहली संन्यास लेने पर मजबूर हो गए. हालांकि, आधिकारिक तौर पर सच्चाई कभी सामने नहीं आई. विराट कोहली अब 2027 वर्ल्ड कप कि तैयारी कर रहे हैं. उससे पहले न्यूजीलैंड में दोनों को एक दूसरे के साथ मस्ती करते देख फैंस को राहत मिली होगी. भारत को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है. कोहली-रोहित को टीम मैनेजमेंट से सपोर्ट कि जरूरत है और लगता है कि उन्हें समर्थन मिल भी रहा है.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के ODI करियर का सबसे बेस्ट साल है 2026? 38 साल की उम्र में दुनिया पर राज, आंकड़े दे रहे गवाही
 

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES