SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

RO-KO रचेंगे इतिहास: 15 हजारी क्लब में एंट्री मारेंगे कोहली, रोहित पूरे करेंगे 12000 रन, टूटेगा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs West Indies ODI Series: रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में बड़े रिकॉर्ड बनाने पर नजरें गड़ाए हुए हैं. इस शृंखला में दोनों ही वनडे क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 25, 2026, 04:11 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 04:21 PM IST
Image Credit: BCCI
Join

India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत रविवार (27 सितंबर) से होगी. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. करोड़ों फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं. दोनों ने आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को खेला था. Ro-Ko वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में बड़े रिकॉर्ड बनाने पर नजरें गड़ाए हुए हैं. इस शृंखला में दोनों ही वनडे क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे.

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर के 314 वनडे मैचों में 58.59 की औसत से 14,941 रन बनाए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं. उन्हें अपने 15,000 रन पूरे करने और तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों में सिर्फ 59 और रनों की जरूरत है.

15 हजारी क्लब में एंट्री मारेंगे विराट कोहली

विराट कोहली जिस स्तर के बल्लेबाज हैं, उसको देखते हुए ये उम्मीद की जा सकती है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में वो 59 रन तो जरूर बना लेंगे. अगर ऐसा होता है तो वो ODI में 15000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ये कारनामा कर चुके हैं.

सचिन तेंदुलकर ने 2007 सीजन में 387 वनडे मैचों और 377 पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे किए थे. कोहली के पास 59 रन बनाकर वनडे क्रिकेट का एक और बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 62 से ज्यादा मैच हैं. 37 साल के इस भारतीय बल्लेबाज ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 5, 65 और 74 रन बनाए थे. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत यह सीरीज 1-2 से हार गया था. 59 रन बनाते ही विराट कोहली ODI में सबसे तेजी से 15000 रनों के पहाड़ पर चढ़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

रोहित की नजर 12000 ODI रन पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जहां विराट कोहली ODI में 15000 रन पूरे करेंगे, वहीं रोहित शर्मा की नजर 12000 ODI रन पर होगी. हिटमैन ने अभी तक इस फॉर्मेट में 288 मैचों की 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11,895 रन बनाए हैं, जिसमें 34 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं. अब उन्हें वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने के लिए 115 रनों की जरूरत है.

जहां कोहली ने 251 मैचों और 242 पारियों में वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 12,000 रन पूरे किए हैं, वहीं रोहित के पास इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने का मौका है. फिलहाल, 309 मैचों और 300 पारियों में 12,000 वनडे रन पूरे करके तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं. रोहित के पास अभी भी 10 मैच हैं जिनमें वे अपने बचे हुए 115 रन पूरे करके 12,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन सकते हैं.

भारत बनाम वेस्टइंडीज ODI सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला ODI: रविवार, 27 सितंबर, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा ODI: बुधवार, 30 सितंबर, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा ODI: शनिवार, 03 अक्टूबर, महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES