SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विराट कोहली ने एक ही मैच में मचाई तबाही, SENA देशों में रचा नया इतिहास, सचिन भी नहीं बना पाए ये प्रचंड रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रन ठोककर इतिहास रच दिया है. विराट कोहली ने SENA देशों में 50 से ज्यादा का ODI औसत दर्ज किया है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 05, 2026, 10:53 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:14 AM IST
Image Credit: Virat Kohli
Join

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा धमाका किया है, जिसने ODI क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में हलचल मचा दी है. किंग कोहली ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में सिर्फ 51 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेलकर एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इस दौरान उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इतना ही नहीं, विराट कोहली ODI क्रिकेट के इतिहास में चारों SENA देशों में 50 या उससे ज्यादा की बल्लेबाजी औसत रखने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. 

विराट कोहली की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट (DLS) से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों SENA देशों में ODI क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा की बल्लेबाजी औसत दर्ज करने का अनोखा कारनामा किया है. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे से पहले कीवी धरती पर कोहली का बल्लेबाजी औसत 49.66 था, लेकिन 74 रन की शानदार पारी के बाद यह बढ़कर 51.53 हो गया. इसी के साथ उन्होंने चारों SENA देशों में 50 प्लस ODI औसत का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विराट कोहली ने एक ही मैच में मचाई तबाही

विराट कोहली ने बुधवार को अपने शानदार ODI करियर में एक और उपलब्धि जोड़ी है. विराट कोहली ODI इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका चारों SENA देशों, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में औसत 50 या उससे अधिक है. भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान यह कारनामा किया, जहां उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों पर शानदार 74 रन बनाए. 13 चौकों और एक छक्के से सजी उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 145 से अधिक रहा.

विराट ने SENA देशों में 50 से ज्यादा का ODI औसत दर्ज किया 

विराट कोहली का अब साउथ अफ्रीका में बल्लेबाजी औसत 76.38, इंग्लैंड में बल्लेबाजी औसत 51.48, न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी औसत 51.53 और ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी औसत 50.03 का है. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में 993 ODI रन, इंग्लैंड में 1493 ODI रन, न्यूजीलैंड में 670 ODI रन और ऑस्ट्रेलिया में 1401 ODI रन बनाए हैं.

विराट कोहली ने रनचेज में बनाए 8741 रन 

ऑकलैंड की इस पारी के दौरान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. वे वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कुल 8,741 रन बनाए हैं, जो तेंदुलकर के 8,720 रनों के रिकॉर्ड से अधिक है. विराट कोहली ने 180 मैचों की 169 पारियों में 66.21 के औसत और 95.03 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन

सफल रन-चेज में विराट कोहली के आंकड़े और भी शानदार हैं. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 114 ODI मैचों की 108 पारियों में 89.95 की औसत और 98 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 6477 रन बनाए हैं. इसमें 25 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है.  न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. 

अब इन दोनों बल्लेबाजों के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन दर्ज हैं. विराट कोहली ने 37 पारियों में 57.97 की औसत और 97.86 के स्ट्राइक रेट से यह मुकाम हासिल किया है, जिसमें 7 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. रिकी पोंटिंग ने इतने ही रन बनाने के लिए 51 मैचों की 50 पारियां ली थीं, जिसमें उनका औसत 45.83 रहा था और उन्होंने 6 शतक व 12 अर्धशतक लगाए थे. 

नंबर 3 पर 13000 ODI रन पूरे

विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. विराट कोहली ने 254 ODI मैचों की 251 पारियों में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर 61.61 की औसत से 13062 रन बनाए हैं. उनके इस आंकड़े में 48 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 183 रन है.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से, विराट कोहली ने 16 ODI मैचों में 77.07 की औसत से 1002 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. इस साल भी वे ODI में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. कोहली ने 10 ODI मैचों में 69.55 की औसत और 120.61 के स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका हाइएस्ट स्कोर नाबाद 139 रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES