SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ODI के 55 साल के इतिहास में पहली बार होगा ये अजूबा, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ इतिहास रच देंगे विराट कोहली

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर 13000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनकर किंग कोहली नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. विराट कोहली 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 26, 2026, 09:23 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 09:41 AM IST
Image Credit: Virat Kohli
Join

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 55 साल में जो नहीं हुआ, वह अब चंद दिनों में होने जा रहा है. 4 नवंबर 2026 को विराट कोहली अपने 38वें जन्मदिन से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में उतरेंगे. भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में एक नया और प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. 

वनडे इंटरनेशनल सीरीज के मैच ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन, माउंट मौंगानुई में खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 4 नवंबर 2026 को होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली 12 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे. 

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ इतिहास रच देंगे विराट कोहली

विराट कोहली ने अभी तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 250 पारियों में 61.55 की औसत से सबसे ज्यादा 12988 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बाद इस एलीट लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर आता है. रिकी पोंटिंग ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर नंबर-3 बल्लेबाज 330 पारियों में 42.49 की औसत से 12662 रन बनाए हैं.

ODI में नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन

1. विराट कोहली (भारत) - 12988 रन

2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 12662 रन

3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 9747 रन

4. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 7774 रन

5. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) - 6504 रन

6. बाबर आजम (पाकिस्तान) - 6025 रन

7. जो रूट (इंग्लैंड) - 5525 रन

8. डीन जोन्स (ऑस्ट्रेलिया) - 5100 रन

9. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) - 4447 रन

10. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 4369 रन

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े मैच विनर हैं विराट कोहली

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में शुमार हैं. विराट कोहली ने पिछले 18 साल में भारत के लिए 317 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 305 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 58.78 की औसत के साथ 15109 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 55 शतक और 79 अर्धशतक ठोके हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का हाइएस्ट पर्सनल स्कोर 183 रन है. विराट कोहली इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट भी हासिल कर चुके हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES