वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 55 साल में जो नहीं हुआ, वह अब चंद दिनों में होने जा रहा है. 4 नवंबर 2026 को विराट कोहली अपने 38वें जन्मदिन से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में उतरेंगे. भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में एक नया और प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी.
वनडे इंटरनेशनल सीरीज के मैच ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन, माउंट मौंगानुई में खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 4 नवंबर 2026 को होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली 12 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे.
विराट कोहली ने अभी तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 250 पारियों में 61.55 की औसत से सबसे ज्यादा 12988 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बाद इस एलीट लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर आता है. रिकी पोंटिंग ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर नंबर-3 बल्लेबाज 330 पारियों में 42.49 की औसत से 12662 रन बनाए हैं.
1. विराट कोहली (भारत) - 12988 रन
2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 12662 रन
3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 9747 रन
4. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 7774 रन
5. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) - 6504 रन
6. बाबर आजम (पाकिस्तान) - 6025 रन
7. जो रूट (इंग्लैंड) - 5525 रन
8. डीन जोन्स (ऑस्ट्रेलिया) - 5100 रन
9. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) - 4447 रन
10. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 4369 रन
विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में शुमार हैं. विराट कोहली ने पिछले 18 साल में भारत के लिए 317 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 305 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 58.78 की औसत के साथ 15109 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 55 शतक और 79 अर्धशतक ठोके हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का हाइएस्ट पर्सनल स्कोर 183 रन है. विराट कोहली इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट भी हासिल कर चुके हैं.