SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गर्म पानी पियो बेटा... भारत के 'दुलारे' वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में दिया मां जैसा प्यार, बलिया की महिला का VIDEO वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वेलिंगटन में मैच देखने पहुंची एक महिला ने उन्हें मां जैसा दुलार किया और कहा कि यहां ठंड है, इसलिए गर्म पानी पीना.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 28, 2026, 10:40 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 10:54 AM IST
Image Credit: भारत के 'दुलारे' वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में दिया मां जैसा प्यार (BCCI/X)
Join

टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं. 'बिहार के लाल' ने खेल के साथ-साथ अपने संस्कार से भी फैंस के दिलों में जगह बनाई है. इस बीच न्यूजीलैंड से एक दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक महिला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मां की तरह दुलार करती नजर आ रही हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बेंच पर बैठने के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन का दरवाजा खुला. ईशान किशन चोटिल हुए और उनकी जगह वैभव की एंट्री हुई. दूसरे मैच में वो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वेलिंगटन में खेले गए तीसरे मुकाबले में वैभव का असली रूप देखने को मिला.

वैभव को मिला मां जैसा दुलार

भले ही वैभव सूर्यवंशी बल्ले से बड़े-बड़े कारनामे कर रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र बहुत छोटी है. वो अभी सिर्फ 15 साल के हैं. फैंस के लिए भी वो बहुत दुलारे हैं. इसका ताजा उदाहरण न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि जब वैभव सूर्यवंशी मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को ऑटोग्राफ दे रहे थे, तब एक महिला ने उनसे कहा- हेलो वैभव, हम लोग भी बलिया से हैं, ठीक हो, गर्म पानी पियो ठंडा पानी मत पीना क्योंकि यहां पर ठंड है अभी.

वैभव सूर्यवंशी के लिए बलिया की इस महिला का प्यार देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि छोटी-सी उम्र में ही वैभव सिर्फ बच्चों में नहीं, बल्कि माताओं में भी लोकप्रिय हैं. कई औरतें उन्हें अपने बेटे की तरह मानती हैं. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं, जबकि बलिया उत्तर प्रदेश में है. हालांकि, ये शहर बिहार के बक्सर से बहुत कम दूरी पर स्थित है.

वेलिंगटन में अभिषेक के साथ वैभव ने भी उड़ाया गर्दा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भले ही अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर महफिल लूट ली, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेल कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. अपने फेवरेट पोजीशन पर वापसी करते ही युवा बल्लेबाज ने 19 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 5 ओवर में ही 100 रनों रिकॉर्ड ब्रेकिंग पार्टनरशिप की. वो बेबाक अंदाज में खेले और ऐसा लगा ही नहीं कि न्यूजीलैंड में वो पहली बार ओपनिंग कर रहे हैं. अभिषेक और वैभव की तूफानी पार्टनरशिप के दम पर भारत ने महज 13.2 ओवरों में ही 199 रनों का पीछा कर लिया.

यह भी पढ़ें: पहले L वाला साइन, फिर पर्ची और अब 'ओम नमः शिवाय' , अभिषेक शर्मा का अलग-अलग जश्न, क्या है कनेक्शन?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES