SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्रिकेट की पिच पर फिसले पीएम: सिंगल लेने के चक्कर में धड़ाम से गिरे बर्नहैम, विव रिचर्ड्स की गेंदों का किया सामना

UK के पीएम एंडी बर्नहैम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो क्रिकेट की पिच पर फिसल गए. वो एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सर विव रिचर्ड्स की गेंदों का सामना कर रहे थे.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 03, 2026, 07:30 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 07:42 AM IST
Image Credit: क्रिकेट की पिच पर फिसले पीएम बर्नहैम (PC: AP)
Join

यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी विव रिचर्ड्स की गेंदों का सामना करते दिख रहे हैं. मजेदार बात ये है कि तेजी से एक रन चुराने के चक्कर में पीएम बर्नहैम का पैर फिसल गया और वो बीच पिच पर धड़ाम से गिर गए. एंटीगा के पिगॉट्स क्रिकेट ग्राउंड पर विकेटों के बीच दौड़ते समय प्रधानमंत्री का पैर फिसल गया और वे गिर पड़े, जो काफी शर्मनाक स्थिति थी.

दरअसल, एंडी बर्नहैम एंटीगुआ में युवा क्रिकेटरों और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सर विव रिचर्ड्स से मिल रहे थे, तभी वो खुद भी खेल में शामिल होने से खुद को रोक नहीं पाए. बर्नहम के साथ 'बैट फॉर ए चांस' चैरिटी के संस्थापक विल गैफनी भी मौजूद थे, जिन्होंने एंटीगुआ के लोगों को क्रिकेट का सामान दान किया.

क्रिकेट की पिच पर फिसले पीएम बर्नहम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि बर्नहैम ने ऑन साइड की तरफ एक अच्छा शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने की कोशिश की. हालांकि, नॉन स्ट्राइकर पर खड़े साथी बल्लेबाज ने रन लेने से मना कर दिया. बर्नहैम बीच पिच पर फंस गए. रन आउट से बचने के लिए उन्होंने यूटर्न तो मारी, लेकिन इसी दौरान उनका पैर फिसला और वो गिर गए. तारीफ योग्य बात ये है कि उन्होंने फुर्ती दिखाई और तेजी से भागकर खुद को आउट होने से बचाया. ये मजेदार नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रधानमंत्री ने भी बाद में मजाक करते हुए कहा, "मुझे विकेटों के बीच दौड़ने में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है.''

किंग और बर्नहैम की मुलाकात

इस बीच, प्रधानमंत्री के यह कहने के बाद कि वह दास व्यापार के लिए औपचारिक माफी मांगने पर “विचार” कर सकते हैं, किंग की पहली बार बर्नहैम से मुलाकात हुई. दोनों की आमने-सामने मुलाकात 'स्टिकी विकेट' नाम के एक क्रिकेट-थीम वाले रेस्तरां में आयोजित कॉमनवेल्थ बिजनेस फोरम में हुई. वहां पहुंचने पर, ITV न्यूज ने बर्नहैम से पूछा कि क्या उन्होंने राजा के लिए ''चीजों को और मुश्किल” बना दिया है.'' उन्होंने जवाब दिया- ''नहीं, हम लोगों तक पहुंच रहे हैं और उनकी बातें सुन रहे हैं.''

उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या किंग को अपने पूर्वजों की ओर से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगनी चाहिए. यह मामला तब सामने आया है जब बर्नहैम पर आरोप लगा है कि उन्होंने सरकारी जेट का इस्तेमाल बिल्कुल किसी 'उबर' (कैब) की तरह किया. उन्होंने मैनचेस्टर से खुद को पिक करवाया और फिर कैरेबियन के लिए उड़ान भरी. यह विमान सुबह 6 बजे के कुछ ही समय बाद स्टैनस्टेड से रवाना हुआ और उत्तर की ओर गया, जहां लगभग 30 मिनट बाद प्रधानमंत्री इसमें सवार हुए.

यह भी पढ़ें: नंबर-4 की लड़ाई, अय्यर vs ऋतुराज तक आई: पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइग-11?
 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES