तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में दुनिया के किसी खिलाड़ी ने नहीं किया ऐसा कारनामा, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में इतिहास रच दिया. वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए हैं.
क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में तिलक वर्मा ने शुरुआती तीन ओवरों के दौरान दो कैच लपके और टिम सीफर्ट तथा डेरिल मिशेल को चलता किया. तिलक वर्मा ने इसी के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. तिलक वर्मा अब एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए हैं.
इन कैचों के साथ तिलक वर्मा ने इंडोनेशिया के क्रिकेटर डैनिलसन हावो को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम साल 2025 में 25 कैच पकड़ने का पिछला रिकॉर्ड था. अब तिलक वर्मा ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक फील्डर के तौर पर कुल 26 कैच पकड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. साल 2026 में तिलक वर्मा भारत के सबसे भरोसेमंद फील्डरों में से एक रहे हैं. साल 2026 में उन्होंने 30 पारियों में 26 कैच पकड़े हैं, जो प्रति पारी औसतन 0.866 डिसमिसल (विकेट लेने में योगदान) है.
ये भी पढ़ें- गंभीर के भरोसे से चमके तिलक... न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे पलटी हारी हुई बाजी? मैच के बाद बताया मास्टरप्लान
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास
बता दें कि भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया, जबकि मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला.
ये भी पढ़ें- क्राइस्टचर्च में जीत का 'तिलक': ब्लॉकबस्टर मुकाबले में भारत ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीना मैच
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर (T20I)
1. तिलक वर्मा (भारत) - 26 कैच(साल 2026)
2. डैनिलसन हाओवे (इंडोनेशिया) -25 कैच(साल 2025)
3. मुहम्मद वसीम (UAE) -24 कैच(साल 2024)
4. शार्विन मुनियांडी (मलेशिया) -21 कैच (साल 2025)
5. ब्रायन मसाबा (युगांडा) -20 कैच (साल 2023)
न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया और एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को शामिल किया. बता दें कि न्यूजीलैंड ने शनिवार को हेग्ले ओवल में भारत के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में 180/5 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की टीम जब 5.2 ओवर में 41/3 के स्कोर पर मुश्किल स्थिति में थी, तब ग्लेन फिलिप्स (43 गेंदों में 70 रन) और बेवॉन जैकब्स (46 गेंदों में 58 रन) ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की अहम साझेदारी की. इससे मेजबान टीम ने दूसरे T20I मैच में शानदार वापसी की.