SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छोटी दिवाली पर टीम इंडिया का बड़ा धमाका, देशवासियों को दिया जीत का तोहफा, न्यूजीलैंड को हराकर 2-0 की बनाई बढ़त

छोटी दिवाली के मौके पर गुरनूर बरार के प्रहार से कीवी पस्त हो गए. वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे को भारत ने DLS नियम से 4 रन से जीता. गुरनूर ने 4 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 07, 2026, 03:32 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 03:53 PM IST
Image Credit: छोटी दिवाली पर टीम इंडिया का बड़ा धमाका, देशवासियों को दिया जीत का तोहफा (BCCI)
Join

टीम इंडिया ने छोटी दीवाली के मौके पर बड़ा धमाका किया है और देशवासियों को जीत का तोहफा दिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे ODI मैच में DLS नियम से 4 रन से हरा दिया. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार दूसरा ODI मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 41 ओवर में महज 134 रनों पर ढेर कर दिया.

इसके जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई और भारत ने 86 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए. केएल राहुल ने 38 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. श्रेयस अय्यर (30 रन) और नमन धीर (12 रन) ने भी उनका अच्छा साथ दिया. टीम इंडिया ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 126 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने एंट्री मारी और खेल रुक गया. DLS स्कोर से टीम इंडिया 4 रन आगे थी और इसी के चलते न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.

गुरनूर बरार का प्रहार, कीवी पस्त

छोटी दिवाली पर भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने बड़ा धमाका किया. दाएं हाथ के पेसर ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. गुरनूर ने कीवी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम 134 रनों पर ऑलआउट हो गई.

बल्लेबाजी लड़खड़ाई फिर भी जीता भारत

गुरनूर बरार एंड कंपनी ने बल्लेबाजों के लिए पहले ही काम आसान कर दिया था. हालांकि, छोटे लक्ष्य का पीछा करने में भी टीम इंडिया की हालत पतली हो गई. ODI के नंबर-1 बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. पिछले मैच के हीरो विराट कोहली भी 7 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित 23 रन बनाकर एक बार फिर काइल जैमिसन का शिकार बने. भारत ने 47 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे. उसके बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 39 रनों की अहम पार्टनरशिप हुई. अय्यर 30 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल अंत तक डटे रहे. नमन धीर ने 12 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक धमाका, कीवियों के खिलाफ छक्कों का बादशाह बना भारत का शेर, शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES