भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /टीम इंडिया ने जीता क्राइस्टचर्च का रण, अब न्यूजीलैंड से वेलिंगटन में होगी भिड़ंत, इस मैदान पर कैसा है रिकॉर्ड?

टीम इंडिया ने जीता क्राइस्टचर्च का रण, अब न्यूजीलैंड से वेलिंगटन में होगी भिड़ंत, इस मैदान पर कैसा है रिकॉर्ड?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर कीवियों ने 18 मुकाबले खेले हैं और मामला 50-50 रहा है. आइए जानते हैं कि भारत का रिकॉर्ड कैसा है.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 25, 2026, 07:40 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 07:51 PM IST
joinshare
टीम इंडिया ने जीता क्राइस्टचर्च का रण, अब न्यूजीलैंड से वेलिंगटन में होगी भिड़ंत, इस मैदान पर कैसा है रिकॉर्ड?
Image Credit: अब न्यूजीलैंड से वेलिंगटन में होगी भिड़ंत, इस मैदान पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड? (BCCI)

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है. शुरुआती दोनों मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जहां भारतीय टीम कीवियों पर भारी पड़ी. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होने वाले तीसरे मुकाबले को जीतकर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की नजर वापसी करने पर होगी.

क्राइस्टचर्च का रण जीतकर टीम इंडिया का मनोबल हाई है. दूसरे मैच में भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए. नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी जीत में अहम योगदान दिया. लगातार दो हार के बाद मिचेल सैंटनर की टीम का आत्मविश्वास हिला हुआ है. दोनों मुकाबलों में कीवियों ने भारत पर दबाव तो बनाया, लेकिन टीम इंडिया ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की.

वेलिंगटन में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले हैं. 2009 में हुए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया था. 10 साल बाद 2019 में भी जीत कीवी टीम की हुई और भारत को 80 रन से हार का सामना करना पड़ा था. 2020 में हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. दोनों टीमों के स्कोर बराबर थे और उसके बाद सुपर ओवर में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी.

सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 13 रन दिए थे और भारत को जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी. केएल राहुल ने टिम साउदी की पहली दो गेंदों पर 10 रन बटोर लिए, लेकिन तीसरी गेंद पर वो आउट हो गए. इसके बाद नंबर-3 पर विराट कोहली उतरे. उन्होंने चौथी गेंद पर डबल और अगली गेंद पर चौका जड़कर भारत को जीत दिलाई थी.

इस मैदान पर कैसा है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अभी तक 18 T20I खेले हैं. 9 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. कीवियों के लिए मामला 50-50 रहा है, जबकि भारत ने वेलिंगटन में एक जीत दर्ज किए हैं और दो में हार मिली है.

भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर

यह भी पढ़ें: T20 के मैच विनर... क्या ODI में भी है तिलक वर्मा की जरूरत? प्लेइंग इलेवन में इस स्टार खिलाड़ी का काटेंगे पत्ता!
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand