SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एशिया कप जीतने वाली टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, ट्रॉफी के साथ मिला ये बड़ा इनाम, रनरअप पाकिस्तान भी मालामाल

भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. पाकिस्तान को एक विकेट से हराने वाली टीम इंडिया को करोड़ों रुपये की प्राइज मनी मिली है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 15, 2026, 09:07 IST | Updated: Nov 15, 2026, 09:57 IST
Image Credit: ACC Mens U19 Asia Cup 2026 Prize Money
Join

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को 2026 ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में सिर्फ एक विकेट से हरा दिया. अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस हाई-स्कोरिंग और बेहद रोमांचक मैच में भारत ने आखिरी ओवर में 338 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया.

भारत ने 339/9 का स्कोर बनाकर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की. इस यादगार जीत में मोहित उलवा और मनाल चौहान ने अहम भूमिका निभाई. मोहित उलवा ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई. इसके अलावा मनाल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए थे.

टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश

ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 15 हजार US डॉलर (लगभग 14 लाख रुपये) की प्राइज मनी मिली है. वहीं, रनरअप पाकिस्तानी टीम को 7500 US डॉलर (लगभग 7 लाख रुपये) मिले हैं. इसके अलावा ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म करने वाले अलग-अलग प्लेयर्स को भी इनाम दिया गया है.

आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में मोहित उल्वा ने प्रेशर में शानदार बैटिंग की. उन्होंने सिर्फ 26 बॉल में नाबाद 49 रन बनाए. उन्होंने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को एक विकेट से खिताबी जीत दिलाई. इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 2026 अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आर्यवीर सहवाग को इसके लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है.

आर्यवीर ने एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में कितने रन बनाए?

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 2026 अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में बेहतरीन करते हुए फाइनल समेत 5 मैचों में 90.25 की औसत और 95.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 361 रन बनाए हैं. आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं. आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में अपनी सबसे बेहतरीन पारी 10 नवंबर 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेली थी. आर्यवीर सहवाग ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 168 गेंद पर 160 रन कूट दिए थे. आर्यवीर सहवाग ने इस मैच में 95.24 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 17 चौके और 7 छक्के उड़ाए. आर्यवीर सहवाग ने ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में कुल मिलाकर 38 चौके और 16 छक्के जमाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES