आखिरी 2 ODI में बदल जाएगी टीम इंडिया: शुभमन नहीं श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, ऐसी होगी प्लेइंग XI?
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो ODI मैचों में रेगुलर कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल नहीं खेलेंगे. दोनों टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे. श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. प्लेइंग इलेवन में ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन की एंट्री हो सकती है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन में बारिश ने मजा खराब किया और चौथा ODI रद्द हो गया. 5 मैचों की सीरीज का चौथा और पांचवां मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल आखिरी दोनों मुकाबलों में उपलब्ध नहीं होंगे. सिर्फ शुभमन ही नहीं, अनुभवी विकेट किपर बल्लेबाज केएल राहुल भी चौथा और पांचवां मैच मिस करेंगे.
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. WTC 2027 फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को ये दोनों टेस्ट जीतने होंगे. यही वजह है कि अहम सीरीज के लिए कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल को तैयारी करने के लिए आखिरी दो ODI से दूर किया गया है. शुभमन की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर आखिरी दोनों वनडे में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे.
श्रेयस की कप्तानी में खेलेंगे कोहली-रोहित
एमएस धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे. श्रेयस अय्यर वनडे इंटरनेशनल में कप्तानी करने वाले 29वें भारतीय खिलाड़ी बनने वाले हैं. आखिरी दो ODI में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव तय है. शुभमन गिल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. वहीं, ईशान किशन बतौर विकेट किपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह लेंगे. ईशान आखिरी दो ODI के लिए भारत के उपकप्तान भी हैं.
गायकवाड़ और ईशान की एंट्री तय
शनिवार को होने वाले चौथे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो बदलाव तो तय है. शुभमन गिल और केएल राहुल टेस्ट की तैयारी करने जाएंगे और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ले सकते हैं. CSK के कप्तान पिछले कुछ समय से स्क्वॉड का तो हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी ODI में ऋतुराज ने शानदार शतक जड़ा था. वहीं, टी20 क्रिकेट में गर्दा उड़ा रहे ईशान किशन वर्ल्ड कप से पहले ODI में भी अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
ऋतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह
आखिरी 2 ODI के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (WK, VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (WK), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें: SENA देशों में नंबर-1 बल्लेबाज का बुरा हाल: ऐसे कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप? 14 ODI में ऐसा रहा शुभमन गिल का प्रदर्शन