SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

T20I में 300 रन का तूफान: भारत के पास इतिहास बदलने का मौका, इन 3 बल्लेबाजों के बल्ले से मचेगा गदर!

हैदराबाद में भारत के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला, तो टीम इंडिया पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 300 रन का आंकड़ा पार करने का अपना लंबा इंतजार खत्म कर सकती है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 14, 2026, 09:24 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 10:39 PM IST
Image Credit: Abhishek Sharma, Vaibhav Sooryavanshi And Shreyas Iyer
Join

वेस्टइंडीज के खिलाफ आज हैदराबाद में होने वाले चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज शाम 7 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया के लिए हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम का मैदान यादगार रहा है. इस मैदान पर आज वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत अपनी T20I पारी में 300 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा करने का दम रखता है.

पुरूष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक केवल पांच देश ही 300 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे हैं. इनमें इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, नेपाल, ऑस्ट्रिया और जर्मनी आदि देश शामिल है. भारतीय टीम इससे पहले भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 रन का आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें- Explained: भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री का पूरा खेल, 148 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में कैसे मिलते हैं टॉप क्रिकेटर्स, जानिए पूरा फॉर्मूला 

उस दिन टीम इंडिया महज तीन रन के अंतर से इस ऐतिहासिक उपलब्धि से चूक गई थी. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने बल्ले से तूफान मचाते हुए केवल 47 गेंदों पर 111 रन ठोक दिए थे. उनकी पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे. भारतीय बल्लेबाजों के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने बांग्लादेश को 133 रन से शिकस्त दी थी.

भारत के पास इतिहास बदलने का मौका

अब दो साल बाद एक बार फिर हैदराबाद में भारत के सामने 300 रन के आंकड़े को पार करने का मौका है. टीम इंडिया के पास अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज हैं. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 195.95, वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 186.36 और श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट 141.17 है.

इन 3 बल्लेबाजों के बल्ले से मचेगा गदर!

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा 141 छक्के लगा चुके हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी के नाम 18 और श्रेयस अय्यर के नाम 63 छक्के दर्ज हैं. रनों की बात करें तो अभिषेक इस फॉर्मेट में 2,036 रन बना चुके हैं. वैभव के खाते में 246 रन हैं, जबकि श्रेयस अय्यर 1,656 रन बना चुके हैं. अगर ये बल्लेबाज अपनी लय में नजर आए, तो भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ सकती है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में बल्लेबाजों की नजर पिच पर भी रहेगी. यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रही है. भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआत से ही तेज रन बनाने के साथ विकेट भी बचाकर रखने होंगे. 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर

मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम दर्ज है. जिम्बाब्वे ने 23 अक्टूबर 2024 को जाम्बिया के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर के ग्रुप बी मुकाबले में 20 ओवर में 344 रन बना दिए थे. जिम्बाब्वे से पहले नेपाल ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ 314/3 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार 300 रन का आंकड़ा पार किया था.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: वैभव के दो शब्दों ने मचाई हलचल... चौथे T20I में भी बाहर रहेंगे सूर्यवंशी? अचानक वायरल हुआ ये क्रिप्टिक पोस्ट

इसके बाद इंग्लैंड ने 12 सितंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रिया ने भी 322/7 रन बनाकर इस लिस्ट में जगह बनाई थी, जबकि जर्मनी ने एक पारी में 308/1 का स्कोर खड़ा किया था. अब भारतीय टीम की निगाहें भी इसी ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने पर होंगी. 

पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाइएस्ट टीम टोटल

1. जिम्बाब्वे - 344/4 - बनाम जाम्बिया, (अक्टूबर 2024)

2. ऑस्ट्रिया - 322/7 - बनाम हंगरी, (जून 2026)

3. नेपाल - 314/3 - बनाम मंगोलिया, (सितंबर 2023)

4. नेपाल - 313/2 - बनाम चीन, (मई 2026)

5. जर्मनी - 308/1 - बनाम ऑस्ट्रिया, (मई 2026)

6. इंग्लैंड - 304/2 - बनाम साउथ अफ्रीका, (सितंबर 2025)

7. भारत - 297/6 - बनाम बांग्लादेश, (अक्टूबर 2024)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES