SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ODI में रनों के लिहाज से भारत की 5 सबसे बड़ी हार, इन देशों ने दिया सबसे बड़ा जख्म, न्यूजीलैंड ने दूसरी बार 200+ रनों से दी मात

माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त देकर वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार में से एक का सामना कराया है. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत की बढ़त 2-1 कर दी है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 13, 2026, 14:56 IST | Updated: Nov 13, 2026, 16:03 IST
Image Credit: India vs New Zealand 4th ODI
Join

भारत को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों शुक्रवार को 244 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है. 334 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 89 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 27 रन देकर विकेट 6 विकेट चटकाए हैं. मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में भारत के टॉप ऑर्डर के 3 बड़े विकेट (रोहित शर्मा विराट कोहली और श्रेयस अय्यर) झटके और बाद में लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेज दिया.

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने विल यंग के शानदार शतक और टिम सीफर्ट के अर्धशतक की मदद से 50 ओवरों में 333/10 का स्कोर खड़ा किया. विल यंग ने 108 गेंदों पर 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि टिम सीफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी. अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह विफल रही. मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर ने मिलकर कुल 9 विकेट झटके. इस जीत के साथ, न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की ODI सीरीज में भारत की बढ़त को कम करके 2-1 कर दिया है. आइए एक नजर डालते हैं कि रनों के लिहाज से भारत को 5 सबसे बड़ी हार कौन-कौन सी मिली हैं.

ODI में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार

1. 245 रन बनाम श्रीलंका - शारजाह (साल 2000)

श्रीलंका के खिलाफ 29 अक्टूबर 2000 को खेले गए कोका कोला चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत को 245 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 299 रन बनाए और भारत के सामने 300 रन का टारगेट रखा. जवाब में भारतीय टीम 26.3 ओवर में 54 रन पर ढेर हो गई. श्रीलंका की तरफ से तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके थे.

2. 244 रन बनाम न्यूजीलैंड - माउंट माउंगानुई (साल 2026)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 नवंबर 2026 को खेले गए इस ODI मैच में भारत को 244 रनों की हार झेलनी पड़ी. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए और भारत के सामने 334 रन का टारगेट रखा. जवाब में टीम इंडिया 26.4 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके थे.

3. 214 रन बनाम साउथ अफ्रीका - मुंबई (साल 2015)

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 अक्टूबर 2015 को खेले गए इस ODI मैच में 214 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 438 रन बनाए और भारत के सामने 439 रन का टारगेट रखा. जवाब में टीम इंडिया 26 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज कैगिसो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे.

4. 208 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया - सिडनी (साल 2004)

टीम इंडिया 8 फरवरी 2004 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला गया यह वनडे इंटरनेशनल मैच 208 रनों के अंतर से हार गई. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 359/5 का स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय टीम की पारी 33.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई.

5. 202 रन बनाम इंग्लैंड - लॉर्ड्स (साल 1975)

इंग्लैंड ने 7 जून 1975 को खेले गए इस वर्ल्ड कप के मैच में भारत को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 202 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 334 रन बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में भारतीय टीम 60 ओवर में 3 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई.

इसके अलावा भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 10 अगस्त 2010 को खेले गए ODI ट्राई सीरीज के एक मैच में 200 रनों के अंतर से हरा दिया था. न्यूजीलैंड ने भारत को ODI में दो बार 200 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से हराया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES