SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

21 गेंद पर 60 रन... 5 छक्के और 6 चौके, सूर्यकुमार यादव ने 285.71 की स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, फिर पीटा टीम इंडिया का दरवाजा

सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट में हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोक दिए. हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई ने 173 रनों का लक्ष्य महज 13.1 ओवर में हासिल कर लिया.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 14, 2026, 12:35 IST | Updated: Nov 14, 2026, 13:18 IST
Image Credit: Suryakumar Yadav
Join

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है. घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की कि विरोधी टीम के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. सूर्यकुमार यादव ने महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोककर मुंबई को शानदार जीत दिला दी. सूर्यकुमार यादव की इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. 

सूर्यकुमार यादव शनिवार (14 नवंबर) को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2026 में मुंबई की ओर से अपना पहला मुकाबला खेलने उतरे थे. मुंबई का सामना कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस सेकंड ग्राउंड पर हैदराबाद से हुआ. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया. सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 

सूर्यकुमार यादव ने मचाई तबाही

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने 21 गेंदों में नाबाद 60 रन बना डाले. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर भारत की T20I टीम में वापसी के लिए दावा ठोका है. सूर्यकुमार यादव ने मुशीर खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 65 रन जोड़े. सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने भी मुंबई के लिए सीजन के पहले मैच में अर्धशतक लगाया.

ये भी पढ़ें- उम्र 15 की और हाथ में कप्तानी... वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा कप्तान

मुशीर खान ने 24 गेंदों का सामना किया और छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए 12वें ओवर में अजय देव गौड़ ने उन्हें आउट करके पवेलियन भेज दिया. आउट होने से पहले, मुशीर खान ने विकेटकीपर हार्दिक तमोरे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 49 रन जोड़े थे. इस साझेदारी में मुशीर खान ने 18 गेंदों पर 41 रन बनाए. 

मुंबई ने हैदराबाद को हराया

मुंबई ने 13.1 ओवर में 173 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के साथ दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले शिवम दुबे ने हैदराबाद के कप्तान चामा वी मिलिंद द्वारा फेंके गए 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर जीत पक्की कर दी. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए, वह 5 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले, पहली पारी में मैक्सवेल स्वामीनाथन ने चार ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे और साईराज पाटिल ने हैदराबाद के दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया. 

मुंबई का अगला मैच गुजरात से 

इनकी मदद से मुंबई ने हैदराबाद की पूरी टीम को 20 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट कर दिया. हैदराबाद की ओर से अभिराथ रेड्डी ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि कोदिमेला हिमातेजा ने 16 गेंदों में 25 रन जोड़े. सीजन के अपने पहले मैच में बड़ी जीत हासिल करने के बाद, मुंबई अब सोमवार (16 नवंबर) को इसी मैदान पर अपने दूसरे मैच में गुजरात का सामना करेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES