SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बड़ा उलटफेर: वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने चौंकाया, यश ढुल के तूफानी शतक पर फेरा पानी; दिल्ली को हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की टीम ने दिल्ली को हराकर हैरान कर दिया है. यह टूर्नामेंट में एक बड़े उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है. बिहार ने 225 रन के टारगेट को हासिल करके सबको चौंका दिया.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 18, 2026, 16:40 IST | Updated: Nov 18, 2026, 16:57 IST
Image Credit: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी. Screenshot
Join

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुधवार (18 नवंबर) को दिल्ली की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. उसे इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में बिहार ने परास्त कर दिया. प्रियांश आर्या की कप्तानी वाली टीम 224 रन बनाने के बावजूद हार गई. टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए. उसके लिए यश ढुल ने 59 गेंद पर 125 रन बनाए. बिहार ने 19.5 ओवर में 227 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

बिहार ने 14 नवंबर को वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में अपने अभियान की शुरुआत की थी. उसे सौराष्ट्र के खिलाफ उस मैच में हार का सामना करना पड़ा. वैभव फिर इंडिया ए टीम से जुड़ गए और उनकी जगह सूरज कश्यप टीम की कमान संभाल रहे हैं. बिहार को दूसरे मैच में रेलवे के खिलाफ हार मिली थी और अब उसने दिल्ली को हराकर तीन मैचों में पहली जीत हासिल कर ली.

आयुष का अर्धशतक

225 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बिहार के लिए आयुष लोहारुका और आशीष कुमार ने रन चेज मजबूत शुरुआत की. दोनों ने 14 गेंदों पर तेजी से 25 रन की साझेदारी कर ली. आशीष 11 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद आयुष को बिपिन सौरभ का साथ मिला है और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 गेंद पर 103 रन जोड़े. बिपिन ने 19 गेंद पर 49 रन बनाए. आयुष ने 22 गेंद पर 50 रन बनाए. बिहार ने 7.2 ओवर में एक विकेट पर 117 रन के स्कोर के बाद लगातार विकेट गंवाए और एक समय स्कोर 13.2 ओवर में छह विकेट पर 161 रन हो गया. यहां से दिल्ली की उम्मीदें जग गई थीं.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट महासंग्राम... कब, कहां और कितने बजे पड़ेगी पहली गेंद? मोबाइल पर FREE में ऐसे देखें LIVE मैच

रघुवेंद्र बने प्लेयर ऑफ द मैच

बिहार के लिए प्रशांत सिंह  और मयंक कुमार ने नौवें विकेट के लिए 20 गेंदों पर 38 रन जोड़कर टीम को मैच की आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल करने में मदद की. प्रशांत ने आठ गेंद पर 13 और मयंक ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए. रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने गेंदबाजी में 44 रन देकर तीन विकेट लिए और बल्लेबाजी में 15 गेंद पर 25 रन बनाए. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में मचा हाहाकार, टॉप बैंटन ने भरी ऊंची उड़ान, विराट कोहली और रोहित शर्मा को तगड़ी चोट

यश ढुल और तेजस्वी दहिया ने मचाई तबाही

इससे पहले दिल्ली के कप्तान प्रियांश के दो गेंदों पर बिना खाता खोले आउट होने के बाद धुल नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे और उन्होंने 59 गेंदों पर 16 चौके और सात छक्के लगाकर 125 रन बनाए. उन्होंने तेजस्वी दहिया के साथ चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 126 रन जोड़े. तेजस्वी ने 25 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. सार्थक रंजन ने 18 और केशव डबास ने नाबाद 13 रन बनाए. बिहार अपने अगले मुकाबले में 20 नवंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर से खेलेगा. वहीं दिल्ली की टीम 20 तारीख को ही डेली कॉलेड ग्राउंड पर सौराष्ट्र का सामना करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES