SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या है 'Temple' डिवाइस? शुभमन गिल के माथे पर दिखी यह सीक्रेट टेक्नोलॉजी, सेंसर पहनकर बहाया पसीना

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज की तैयारी में शुभमन गिल जुट गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 754 रन बनाए थे और अब न्यूजीलैंड में रनों का पहाड़ लगाना चाहते हैं. इसके लिए गिल लगातार पसीना बहा रहे हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 29, 2026, 07:27 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 07:40 PM IST
Image Credit: शुभमन गिल. X/@BCCI Screenshot/AI
Join

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. गिल को वहां अपने साथी खिलाड़ियों के साथ पसीना बहाते हुए देखा गया है. वह टी20 टीम के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उस दल के सदस्यों के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आए. गिल प्रैक्टिस के समय एक ऐसा डिवाइस माथे पर लगाया, जिसने सबका ध्यान खींचा. इसे लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस चर्चा करने लगे.

गिल के माथे पर जो छोटा सा डिवाइस लगा नजर आया, उसे 'टेंपल' कहा जाता है. यह एक फिटनेस-टैंकिग डिवाइस है. यह पारंपरिक स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड से थोड़ा अलग होता है. यह मस्तिष्क से जुड़े संकेतों को मॉनिटर करता है और खिलाड़ियों द्वारा पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. गिल को न्यूजीलैंड में3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. वह इस मुश्किल दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए खुद को पूरी तरह फिट रखने पर जोर दे रहे हैं.

सिंधु ने भी किया था इस्तेमाल

शुभमन गिल से पहले भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 'टेंपल' डिवाइस पहने हुए देखा गया था. उन्होंने इसी साल अप्रैल में थॉमस एंड उबर कप के दौरान डिवाइस का परीक्षण किया था. इसके बाद अगस्त में वह BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान इसे पहने हुई नजर आईं थी. गिल ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर बयान नहीं दिया है कि लेकिन भारतीय सुपरस्टारों द्वारा इसके इस्तेमाल ने चर्चाएं तेज कर दी हैं.

 

 

इस डिवाइस को किसने तैयार किया?

'टेंपल' डिवाइस को जोमैटो के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल से जुड़ी टीम द्वारा विकसित किया गया है. इसे माथे के किनारे पर लगाया जाता है. आमतौर पर स्मार्टवॉच मुख्य रूप से धड़कन, कदम और नींद को ट्रैक करती हैं. दूसरी ओर, 'टेंपल' का उद्देश्य मस्तिष्क में रक्त प्रवाह और अन्य शारीरिक संकेतों को मॉनिटर करके मानसिक तनाव और रिकवरी का सटीक डेटा देना है.

ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी की जमीन पर मस्जिद? वायरल फोटो पर पिता इमरान मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

कैसे काम करती है इसकी तकनीक?

यह डिवाइस सेंसर्स के जरिए दिमाग में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो में बदलावों को ट्रैक करता है. यह एक एंट्रोपी स्कोर जनरेट करता है, जो वर्कआउट, नींद और तनाव के आधार पर शरीर पर पड़ने वाले शारीरिक दबाव को दिखाता है. यह डिवाइस सिर्फ रिसर्च और वेलनेस के लिए बनाया गया है. इसका इस्तेमाल किसी बीमारी के इलाज के लिए नहीं किया जा रहा है. एथलीटों के प्रदर्शन पर इसके इस्तेमाल से होने वाले बदलावों को लेकर अभी सही-सही नहीं बताया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: CSK के बाद मुंबई इंडियंस में उथल-पुथल: महेला जयवर्धने के बाद लसिथ मलिंगा की छुट्टी, पारस म्हाम्ब्रे भी टीम से आउट

न्यूजीलैंड में दो वनडे मैच नहीं खेलेंगे गिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर को शुरू होगी. गिल शुरू के तीन वनडे मैचों में हिस्सा लेंगे, इसके बाद बाकी के दो मुकाबलों में वह टीम के साथ नहीं रहेंगे. इस दौरान गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे. वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज आ जाएंगे. इंग्लैंड दौरे पर 754 रन बनाने वाले गिल की नजर एक बार फिर से विदेश में रनों की बारिश करने पर है. वह 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES