SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शुभमन गिल ने ICC के नियम पर उठाए सवाल, बोले- कोविड को बीते कई साल, फिर भी गेंद पर लार लगाने की इजाजत क्यों नहीं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने ICC के गेंद पर लार लगाने से जुड़े प्रतिबंध पर सवाल उठाए है. ICC के नियमों के अनुसार गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 23, 2026, 14:29 IST | Updated: Nov 23, 2026, 14:42 IST
Image Credit: Shubman Gill
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर छूटा, लेकिन मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल के बयान ने क्रिकेट की दुनिया में नई बहस छेड़ दी है. जीत के करीब आकर भी हाथ से फिसले मुकाबले के बाद गिल ने गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगे बैन को बेतुका बताया. पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने साफ कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि गेंद को लार से चमकाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है, जबकि कोविड-19 महामारी गुजरे सालों बीत चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मई 2020 में महामारी के दौरान संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्थायी तौर पर लार के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी, जबकि पसीने से गेंद चमकाने की छूट बरकरार रखी थी. बाद में सितंबर 2022 में ICC ने इस नियम को स्थायी कर दिया.

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी को जारी रखने के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फैसले पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी खत्म हुए कई साल बीत चुके हैं, ऐसे में अब इस पाबंदी का कोई मतलब नहीं रह जाता. शुभमन गिल की यह टिप्पणी वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आई है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल की अनुमति क्यों नहीं है. कोविड-19 महामारी को बीते कई साल हो गए हैं, फिर भी अभी तक इसकी इजाजत क्यों नहीं है, यह समझ नहीं आता.'

शुभमन गिल ने ICC के नियम पर उठाए सवाल

ICC ने महामारी के दौरान, मई 2020 में गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाई थी. हालांकि, खिलाड़ियों को गेंद चमकाने के लिए पसीने का इस्तेमाल करने की छूट दी गई थी. बाद में, सितंबर 2022 में ICC ने कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए इस पाबंदी को स्थायी कर दिया. बता दें कि गेंदबाज गेंद के एक तरफ को चमकाने के लिए लार और पसीने का इस्तेमाल करते हैं. इससे गेंद के दोनों तरफ फर्क आ जाता है, जिससे हवा में गेंद को स्विंग कराने में मदद मिलती है. गेंद की चमक बनाए रखने और तेज गेंदबाजों को 'रिवर्स स्विंग' हासिल करने में लार की अहम भूमिका रही है. इसका इस्तेमाल रिवर्स स्विंग के लिए भी किया जाता है, जिसमें गेंद बल्लेबाज की उम्मीद के विपरीत दिशा में मुड़ती है. यह तकनीक सूखी पिच और पुरानी गेंद के साथ काफी कारगर साबित होती है.

गेंद पर लार लगाने से क्या होता है?

ODI और T20 की तुलना में टेस्ट क्रिकेट में यह प्रक्रिया ज्यादा मायने रखती है, क्योंकि इसमें गेंद लंबे समय तक इस्तेमाल होती है. इससे गेंदबाजों को गेंद के एक तरफ को चमकाने और रिवर्स स्विंग कराने की कोशिश करने के लिए काफी समय मिल जाता है. गिल ने यह भी माना कि मैच का ड्रॉ होना भारत के लिए निराशाजनक रहा, क्योंकि न्यूजीलैंड को दबाव में लाने के बावजूद वे जीत हासिल नहीं कर सके. अगस्त में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मैच ड्रॉ होने के बाद, यह लगातार दूसरा टेस्ट मैच था जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. गिल ने कहा, 'यह निराशाजनक है, क्योंकि हमें वह नतीजा नहीं मिला जिसकी हमें उम्मीद थी. आजकल मैच ड्रॉ होना आम बात नहीं है, और हम ड्रॉ के आदी भी नहीं हैं.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES