SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अंपायर को गलत साबित कर गदगद हुए शुभमन गिल, बीच मैदान भारतीय कप्तान ने किया भांगड़ा, VIDEO वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल अंपायर को गलत साबित कर काफी खुश दिखे. शानदार रिव्यू लेने के बाद जब विकेट मिला तो शुभमन ने भांगड़ा कर फैंस का दिल जीत लिया. पंत थोड़े हैरान थे. आखिर पूरा मामला क्या है?

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 23, 2026, 07:46 IST | Updated: Nov 23, 2026, 07:59 IST
Image Credit: सफल रिव्यू के बाद शुभमन गिल ने किया भांगड़ा (screengrabs/X)
Join

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में पहला मुकाबला जारी है. पहले टेस्ट के आखिरी दिन एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल बीच मैदान पर भांगड़ा करते दिखे. अंपायर के फैसले को गलत साबित कर शुभमन इतने खुश हुए कि उन्होंने डांस कर इसका जश्न मनाया. जहां, भारतीय कप्तान बेहद खुश थे, वहीं विकेट कीपर ऋषभ पंत थोड़े हैरान दिखे. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

ये दिलचस्प नजारा न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान देखने को मिला. तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की गेंद पर विकेट कीपर टॉम ब्लंडेल चकमा खा गए. भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत जैसे-तैसे कैच लेने में कामयाब रहे, लेकिन उन्होंने विकेट के लिए अपील नहीं की. अंशुल कंबोज और शुभमन ने विकेट की गुहार लगाई, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया.

सफल रिव्यू के बाद शुभमन ने किया भांगड़ा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तुरंत DRS का इस्तेमाल किया. हालांकि, ऋषभ पंत ने अपील नहीं की थी, इसलिए फैंस को लग रहा था कि कहीं कप्तान ने गलती तो नहीं कर दी. हालांकि, रीप्ले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. गेंद ने बैट का अंदरूनी किनारा लिया था. थर्ड अंपायर के कहने पर ऑन फील्ड अंपायर ने अपना फैसला बदला और ब्लंडेल को आउट करार दिया. जैसे ही फैसला भारत के पक्ष में आया, शुभमन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो पंजाबी हैं, इसलिए भांगड़ा कर विकेट का जश्न मनाया. इसके अलावा वो ऋषभ पंत की खिंचाई भी करते दिखे, क्योंकि कैच लेने के बावजूद पंत ने विकेट के लिए अपील नहीं की थी.

720 रन बनाकर भारत ने रचा इतिहास

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 720 रनों का पहाड़ खड़ा कर इतिहास रच दिया. विदेश में ये टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर भी इतना बड़ा टोटल किसी ने नहीं खड़ा किया था. भारत की तरफ से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा. शुभमन गिल ने 98, यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और ध्रुव जुरेल ने 78 रनों का योगदान दिया. बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. भारत को पहली इनिंग के आधार पर 351 रनों की बढ़त मिली.

ये भी पढ़ें: टेस्ट में सबसे अधिक 700+ रनों का धमाका: भारत ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को पछाड़ा, नंबर-1 पर इस एशियाई टीम का कब्जा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES