SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

WTC में गिल-पंत 3000 रन के पार, फिर भी 'फ्लॉप' बाबर से खा रहे मात, देखें टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में चल रहे टेस्ट मैच में शुभमन गिल और ऋषभ पंत का डबल धमाल देखने को मिला. जो कारनामा अभी तक किसी भारतीय ने नहीं किया था, वह दोनों बल्लेबाजों ने एक ही पारी में कर दिखाया. दोनों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन फ्लॉप बाबर आजम से अभी भी पीछे हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 21, 2026, 22:22 IST | Updated: Nov 21, 2026, 22:43 IST
Join

India vs New Zealand: बाबर आजम, वो नाम जो आज क्रिकेट जगत से गुमनाम होता दिख रहा है. एक दौर था, जब इस नाम से ही पाकिस्तान क्रिकेट की तूती दुनियाभर में बोल रही थी. लेकिन अब बाबर आजम का हाल-बेहाल है. पिछले 4 साल से टेस्ट फॉर्मेट में शतकों का सूखा है और बाबर अब टीम का बोझ हैं. 2022 तक बाबर की रिकॉर्डलिस्ट में तूती कैसे बोलती थी, इसका अंदाजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट से लगा सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इन फॉर्म बैटर शुभमन  गिल और ऋषभ पंत ने WTC में 3000 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन फिर भी बाबर से पीछे हैं.

शुभमन गिल और ऋषभ पंत भारत की रीढ़ हैं, जो लगभग हर दूसरे मैच में बड़ा स्कोर करते दिखते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बावजूद WTC के टॉप स्कोरर में गिल-पंत बाबर से पीछे हैं. तीनों ने लगभग बराबर मुकाबले खेले हैं, लेकिन 4 साल से फ्लॉप का टैग लेकर घूम रहे बाबर लिस्ट में टॉप-10 में हैं. बाबर आजम का औसत भी भारत के दोनों ही बल्लेबाजों से बेहतर नजर आता है.

शुभमन गिल ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय

शुभमन गिल WTC में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बने, जबकि ऋषभ पंत दूसरे नंबर पर रहे. WTC के टॉप स्कोरर्स में लिस्ट में गिल 11वें स्थान पर हैं और ऋषभ पंत का नाम 13वें नंबर पर है. गिल और पंत दोनों ने 43-43 मैच खेले हैं, लेकिन पारियों में फर्क है. पंत ने 75 जबकि गिल ने 77 पारियां खेली हैं. पंत के नाम 3003 अब तक 3003 रन दर्ज हैं और गिल 3015 तक पहुंच गए हैं.

छठे नंबर पर हैं बाबर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. उन्होंने 45 मैच की 83 पारियों में 3626 रन ठोके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 24 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं. 2022 में पिछली बार बाबर के बल्ले से शतक निकला था, तब से अभी तक वह सेंचुरी नहीं ठोक पाए हैं. उन्होंने 2022 के बाद से 22 मुकाबले और 42 पारियां खेली हैं, लेकिन 8 अर्धशतक ही ठोकने में कामयाब हुए. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बाबर के बल्ले से एक अर्धशतक निकला. अब देखना होगा कि गिल और पंत बाबर को पछाड़ने के लिए कितना समय लेते हैं.

टॉप-5 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दबदबा

WTC के टॉप-5 स्कोरर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों का जलवा देखने को मिलता है. टॉप-5 में इंग्लैंड के दो बल्लेबाज हैं, जबकि 3 ऑस्ट्रेलिया के बैटर हैं. नंबर-1 पर जो रूट का नाम है, जो लगातार रनों का अंबार लगाते दिख रहे हैं. उन्होंने 80 टेस्ट की 147 पारियों में 6815 रन ठोक दिए हैं. इस दौरान रूट के बल्ले से 23 शतक और 25 हाफ सेंचुरी देखने को मिली. नीचे टॉप 15 बल्लेबाजों की लिस्ट देखी जा सकती है. 

 

आपके दिए गए ESPNcricinfo के रिकॉर्ड पेज के अनुसार टेबल में सिर्फ बल्लेबाज का नाम और आपके बताए छह आंकड़े रखे जाएंगे। हालांकि, ESPNcricinfo का पेज फिलहाल 403 एक्सेस एरर दे रहा है, इसलिए नीचे उपलब्ध वैकल्पिक रिकॉर्ड डेटा से मिलान कर रहा हूं।

                                   ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: टॉप-15 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

 

बिल्कुल। आपके दिए हुए आंकड़ों के आधार पर टॉप-15 बल्लेबाजों की टेबल तैयार है। रैंकिंग बिल्कुल वही रखी है और अतिरिक्त कॉलम हटा दिए हैं।

                                                       WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-15 बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजमैचपारियांरनऔसतशतकअर्धशतक
1जो रूट (ENG)80147681550.852325
2स्टीव स्मिथ (AUS)63110480449.021421
3मार्नस लाबुशेन (AUS)63115465143.871124
4ट्रेविस हेड (AUS)62106420041.581215
5बेन स्टोक्स (ENG)64117385735.06819
6बाबर आजम (PAK)4583362647.09824
7उस्मान ख्वाजा (AUS)4788346443.30814
8जैक क्रॉली (ENG)57105331431.86420
9हैरी ब्रूक (ENG)3764321451.01917
10केन विलियमसन (NZ)3258302558.17117
11शुभमन गिल (IND)43*77301543.071010
12धनंजय डी सिल्वा (SL)4173301244.951014
13ऋषभ पंत (IND)43*75300342.90619
14ओली पोप (ENG)5497299332.18715
15टॉम लैथम (NZ)46*84297936.32715

 

 
 
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES