SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ना बुमराह ना अय्यर... WI के खिलाफ नहीं खेलेंगे 5 'पांडव', इनके बिना क्या होगी भारत की बेस्ट प्लेइंग XI

भारत के आखिरी ODI मैच की बात करें तो श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. अब शुभमन गिल को इन खिलाड़ियों की जगह किसी और को आजमाना होगा. वहीं, बुमराह के रिप्लेसमेंट की भी तलाश होगी. ये पांचों खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में खेलते दिखेंगे.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 19, 2026, 07:06 PM IST | Updated: Sep 19, 2026, 07:23 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

India vs West Indies ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 15 सदस्यीय स्क्वॉड में विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन इस शृंखला के लिए 5 स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. दरअसल, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान ही भारत की T20I टीम एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन सहित कई मुख्य खिलाड़ी एशियन गेम्स में खेलने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे.

भारत ने आखिरी ODI सीरीज जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. उस सीरीज में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह भी खेले थे, जो 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली ODI सीरीज में नहीं दिखेंगे. वहीं, जसप्रीत बुमराह को भी एशियन गेम्स के लिए चुना गया है और वो भी ODI सीरीज मिस करेंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे 5 स्टार खिलाड़ी

भारत के आखिरी ODI मैच की बात करें तो श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. अब शुभमन गिल को इन खिलाड़ियों की जगह किसी और को आजमाना होगा. वहीं, बुमराह के रिप्लेसमेंट की भी तलाश होगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी के लिए पहली बार वनडे टीम का दरवाजा खुला है. अर्शदीप और बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें ODI डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है. आकिब को श्रीलंका के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम नहीं रखा है.

इन 5 खिलाड़ियों की जगह कौन खेलेगा?

अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से देखें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कई खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे. स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इनकी किस्मत चमक सकती है. फैंस की नजर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर रहेगी, जो ODI में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे. उन्होंने अपने आखिरी ODI में शानदार शतक ठोका था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ऋतुराज गायकवाड़ को श्रेयस अय्यर की जगह नंबर-4 पर खेलने का मौका मिल सकता है. वहीं, अक्षर पटेल की जगह अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का खेलना भी लगभग तय है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज में टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल को भी मौका देने के बारे में सोच सकती है, लेकिन शुभमन-रोहित के रहते हुए बतौर ओपनर उनका खेलना मुश्किल है. तेज गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा आक्रमण को लीड करेंगे, जबकि गुरनूर बराड़ और आकिब नबी को भी किसी मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. कुलदीप यादव स्पिन विभाग को लीड करेंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (VC/WK), ध्रुव जुरेल (WK), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES