SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

LSG को रास नहीं आ रहे मोहम्मद शमी? सैम करन के लिए 2 गेंदबाज छोड़ने को तैयार, आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2027 को लेकर ट्रेडिंग के चर्चे चरम पर हैं. हार्दिक पांड्या का शोर थमा ही था, अब मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अब मोहम्मद शमी रास नहीं आ रहे हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 16, 2026, 20:50 IST | Updated: Nov 16, 2026, 20:53 IST
Join

आईपीएल 2027 के लिए हार्दिक पांड्या के बाद एक और बड़े ट्रेड के आसार नजर आ रहे हैं. मोहम्मद  शमी को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. लखनऊ को अब शमी रास नहीं आ रहे हैं. खबर है कि, लखनऊ की टीम इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बदले मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करने जा रही है. सिर्फ शमी को ही नहीं बल्कि बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ को भी लखनऊ की टीम करन के लिए छोड़ने को तैयार है.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों गेंदबाजों को लखनऊ की टीम सैम करन के लिए छोड़ने के लिए सहमत हो गई है. मोहम्मद शमी को छोड़ने की वजह उनका आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन भी हो सकता है.  उन्होंने 13 मैचों में 9.00 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए थे. हालांकि, उन्होंने इससे पहले अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है. शमी अब 36 साल के हो गए है और उन्होंने हाल ही में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था.

RR में जमेगी शमी और आर्चर की जोड़ी

ये ट्रेड अगर पूरा होता है, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम को जोफ्रा आर्चर और मोहम्मद शमी के साथ पेस अटैक में फायदा मिल सकता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 के बाद से, शमी ने पावरप्ले में 8.76 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं. शमी के रहते IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान लखनऊ टीम की इकॉनमी सबसे अच्छी रही. टीम ने 8.71 के इकॉनोमी रेट से 23 विकेट झटके थे. वहीं, राजस्थान की इकॉनमी 10.14 (28 विकेट) थी.

ये भी पढ़ें... टेस्ट में बांग्लादेश को मिला 'रन मशीन', पहले विंडीज अब अफ्रीका के सामने बना दीवार, बोर्ड पर टांगे 400 रन

सैम करन दूर करेंगे LSG की ये टेंशन

लखनऊ की टीम को एक शानदार ऑलराउंडर की तलाश है, जो मिडिल ऑर्डर में टीम को मुश्किलों से निकाले. सैम करन इसके लिए फिट बैठते हैं. सैम करन इंजरी के चलते आईपीएल 2026 नहीं खेल पाए थे. अगर ट्रेड पूरा होता है तो करन के लिए LSG तीसरी IPL फ्रेंचाइजी होगी. पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ करन दो-दो बार खेल चुके हैं. लखनऊ के लिए करन एक कप्तानी का भी विकल्प होंगे. सैम करन 2022 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, जो उनकी काबीलियत का सबूत है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES