SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खतरे में रोहित का बड़ा रिकॉर्ड: इतने छक्के जड़ते ही नंबर-1 बन जाएगा वेस्टइंडीज का ये सबसे खतरनाक बल्लेबाज

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए T20I मैचों में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम है. हालांकि, आगामी सीरीज में हिटमैन का ये रिकॉर्ड टूट सकता है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 05, 2026, 05:27 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 05:51 PM IST
Image Credit: BCCI/Westindies cricket/X
Join

धमाकेदार एकदिवसीय शृंखला के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज मौजूद हैं, जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं. T20I सीरीज में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर छक्कों की बारिश कर इतिहास बदलना चाहेंगे.

दरअसल, भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए T20I मैचों में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम है. 'हिटमैन' ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2009 से 2022 के दौरान 22 मैचों में 693 रन बनाए हैं और 39 छक्के जड़े हैं. रोहित अब सिर्फ ODI क्रिकेट में एक्टिव हैं, इसलिए उनका ये रिकॉर्ड टूट सकता है.

हेटमायर तोड़ेंगे रोहित का रिकॉर्ड?

वेस्टइंडीज के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिमरन हेटमायर के पास रोहित शर्मा से आगे निकलने का सुनहरा मौका है. उन्होंने भारत के खिलाफ हुए T20I सीरीज में अब तक 28 मैचों में 28 छक्के उड़ाए हैं. इसका मतलब है कि आगामी सीरीज में अगर वो 12 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वो रोहित को पछाड़ देंगे. ऐसा करने के लिए उन्हें 5 मुकाबले मिलेंगे. हेटमायर जिस स्तर के बल्लेबाज हैं, अगर वो फॉर्म में रहे तो निश्चित रूप से हिटमैन को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन सकते हैं. वेस्टइंडीज टीम में शामिल ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल के पास भी रोहित से आगे निकलने का आउट-साइड चांस है. हालांकि, इसके लिए उन्हें इस सीरीज में 15 छक्के जड़ने होंगे, जो आसान नहीं होगा.

IND vs WI टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 7 बल्लेबाज

प्लेयर छक्के 
रोहित शर्मा  39 
निकोलस पूरन 35
एविन लुईस 28 
शिमरन हेटमायर 28 
किरोन पोलार्ड 27 
सूर्यकुमार यादव 25
रोवमैन पॉवेल25

इस लिस्ट में रोहित शर्मा 39 छक्कों के साथ शिखर पर मौजूद हैं. दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ हुए टी20 मैचों में 35 छक्के जड़े हैं. हालांकि, रोहित और पूरन T20I से संन्यास ले चुके हैं. एविन लुईस 28 सिक्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन वो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में शिमरन हेटमायर के पास सबसे आगे निकलने का सुनहरा मौका है.

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

वेस्टइंडीज की टीम भले ही भारत के सामने कमजोर है, लेकिन T20 में ये टीम अपने दिन पर किसी भी विरोधी के छक्के छुड़ा सकती है. ODI सीरीज में भी कैरिबियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा, जहां उन्होंने एक बार 400 से अधिक रन बनाए और तीसरे मैच में 350+ रनों के लक्ष्य का पीछा किया. ऐसे में इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी को और ताकत देंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 T20 मुकाबले हुए हैं. 20 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि 10 मुकाबले वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं. एक मैच का नतीजा नहीं निकला था.
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES