App

161.1 KMPH की रफ्तार वाले दिग्गज की पाकिस्तान टीम में होगी एंट्री! PCB का मास्टरप्लान तैयार

बेहद तेज रफ्तार और जबरदस्त टैलेंट के बावजूद शॉन टेट का करियर बार-बार होने वाली चोटों, खासकर कोहनी की पुरानी समस्या की वजह से काफी प्रभावित रहा.

161.1 KMPH की रफ्तार वाले दिग्गज की पाकिस्तान टीम में होगी एंट्री! PCB का मास्टरप्लान तैयार
Image Credit: Shaun Tait

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ बॉलिंग कंसल्टेंट के रोल के लिए डील साइन की है. जियो न्यूज के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जल्द ही शॉन टैट की नियुक्ति का औपचारिक ऐलान कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट के अगले हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान पहुंचने और अपनी जिम्मेदारियां संभालने की उम्मीद है. शॉन टैट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट, 35 वनडे और 21 T20I मैच खेले हैं, पहले भी पाकिस्तानी टीम के साथ फुल-टाइम बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर चुके हैं और उन्हें पाकिस्तानी टीम के पेस-बॉलिंग सेटअप की अच्छी जानकारी है.

43 साल के टेट शॉन टैट ने मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे से पहले पाकिस्तान के बॉलिंग कोच के तौर पर आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली थी. वह जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की घरेलू सीरीज के समापन तक इस रोल में बने रहे थे. शॉन टैट ने शुरू में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. बांग्लादेश के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, शॉन टैट ने तीनों फॉर्मेट में परमानेंट बॉलिंग कोच के तौर पर काम करने की मांगों को लेकर चिंता जताई थी. 

तेज गेंदबाजी सेटअप को मजबूत करना चाहता है PCB

बांग्लादेश के बॉलिंग कोच का पद छोड़ते समय शॉन टैट ने कहा था, 'साल भर रेड और व्हाइट-बॉल क्रिकेट की फुल-टाइम रोल में मेरे 12 महीने काफी थे और अब पीछे हटने और अपने परिवार को थोड़ा और समय देने का समय आ गया है.' शॉन टैट की नियुक्ति श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की आगामी घरेलू सीरीज जिसमें T20I और टेस्ट मैच शामिल हैं और इंग्लैंड के साथ होने वाली ODI ट्राई-सीरीज से पहले हुई है. PCB आने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए अपने तेज गेंदबाजी सेटअप को मजबूत करना चाहता है.

161.1 KMPH की रफ्तार वाला दिग्गज

शॉन टैट अपने खेल के दिनों में बहुत तेज रफ्तार से गेंदबाजी करते थे. साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 161.1 km/h (100.1 mph) की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की दूसरी सबसे तेज गेंदबाजी रही है. शॉन टैट ने 2005 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया और 3 टेस्ट, 35 वनडे इंटरनेशनल और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More