भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /लाहौर में हुआ 'चमत्कार': 10वां विकेट गिरा और जश्न मनाने लगी इंग्लैंड टीम, फिर कैसे जीत गया पाकिस्तान?

लाहौर में हुआ 'चमत्कार': 10वां विकेट गिरा और जश्न मनाने लगी इंग्लैंड टीम, फिर कैसे जीत गया पाकिस्तान?

इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तान ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. 242 रनों का पीछा करते हुए उसने 154 रन पर 9 विकेट खो दिए थे. उसके बाद शादाब खान ने शानदार शतक जड़ा और आखिरी विकेट के लिए हारिस रऊफ के साथ 89 रनों की साझेदारी की.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 25, 2026, 10:17 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 10:32 PM IST
joinshare
लाहौर में हुआ 'चमत्कार': 10वां विकेट गिरा और जश्न मनाने लगी इंग्लैंड टीम, फिर कैसे जीत गया पाकिस्तान?
Image Credit: शादाब के चमत्कार से जीता पाकिस्तान (AI Graphic)

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

ODI ट्राई सीरीज में लगातार दूसरे मैच में इंग्लैंड का दिल चकनाचूर हुआ है. रावलपिंडी में इंग्लिश टीम श्रीलंका के खिलाफ 429 रन का बचाव नहीं कर सकी थी और आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के 9 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज 88 रन नहीं बचा सके. नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने उतरे शादाब खान ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा. शादाब ने 96 गेंदों पर 113 रनों की करिश्माई पारी खेली. उनके दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली.

पाकिस्तान के लिए इस मैच में सारे दरवाजे लगभग बंद हो चुके थे. 242 रनों का पीछा करते हुए उसने 154 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे. इंग्लैंड को जीत का स्वाद आने लगा था, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो ODI क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. 10वें विकेट के लिए शादाब खान और हारिस रऊफ के बीच 89 रनों की ऐतिसाहिक साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई. वनडे इंटरनेशनल में सफल रन-चेज के दौरान 10वें विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है.

शादाब के चमत्कार से जीता पाकिस्तान

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने ये चमत्कार स्टार ऑलराउंडर शादाब खान के कारण किया. 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शादाब ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया. जब वो क्रीज पर आए थे, तब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सन्नाटा था, क्योंकि पाकिस्तान ने 122 के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए थे. 9 रन और जुड़ा तो कप्तान शाहीन अफरीदी भी पवेलियन लौट गए. 154 के स्कोर पर 9वां विकेट गिरा. पाकिस्तान के हाथ में एक विकेट था और जीत के लिए 88 रनों की दरकार थी. इस गंभीर स्थिति से शादाब खान ने मोर्चा संभाला और शानदार शतक जड़कर पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

10वां विकेट गिरा और फिर हुआ 'खेला'

एक लम्हा ऐसा भी आया जब इंग्लैंड की टीम जीत का जश्न मनाने लगी थी. 10वां विकेट गिर चुका था और इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक पाकिस्तान के दोनों बल्लेबाजों से हाथ भी मिला चुके थे. लेकिन तभी खेला हो गया. दरअसल, 45वें ओवर में गस एटकिंसन की फुल टॉस गेंद पर शादाब खान शॉट लगाने से चूक गए और गेंद सीधा उनके पैड पर लगी. बचने का कोई चांस नहीं नजर आ रहा था. अंपायर ने भी उंगली उठाई और शादाब मायूस होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटने लगे.

DRS ने बचा लिया

शदाब ने सोचा कि एक रिव्यू बाकी है तो उसे ड्रेसिंग रूम ले जाकर क्या करेंगे. उन्होंने बेमन DRS लेने का फैसला किया. तब तक इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे थे, उन्हे क्या पता था कि कांड होने वाला है. रीप्ले में साफ हुआ कि गेंद पैड पर लगने से पहले शादाब के बैट पर लगी थी. शादाब भी ये देखकर थोड़े हैरान हो गए. खेल फिर शुरू हुआ और पाकिस्तान ने बेहद रोमांचक मुकाबले में बाजी मार ली.

Whaatttt Aaa Matchhhh Wooiiwwww Shadab Khan & Haris Rauf Winsss It For Pakistan The Highest Last Wicket Partnership In A Successful Chase Just Wooowww 😍😮‍💨🔥🫶 https://t.co/z2FKmEktA5

— Cricket Dani (@CricketDani56) October 25, 2026

हारिस रऊफ की पारी भी खास

113 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शादाब खान तो असली हीरो रहे ही, लेकिन इस जीत में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी अहम योगदान दिया. वो शादाब के साथ डटे रहे और इंग्लैंड को आखिरी विकेट के लिए तड़पा दिया. 10वें विकेट के लिए उन्होंने शादाब के साथ 89 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप की. वो 19 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे और विनिंग चौका भी उन्होंने ठोका. शादाब खान ODI क्रिकेट में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोकने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pakistan Cricket Team