)
ओमान के अल अमरात में अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत के ओपनर बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने शानदार अर्धशतक लगाया. पाकिस्तान से मिले 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर जोरदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी कर दी. आर्यवीर जब अर्धशतक के करीब थे, तब स्टेडियम में 'सहवाग, सहवाग' की गूंज सुनाई देने लगी. इससे कमेंटेटेर्स और फैंस को वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई. उन्होंने अपने करियर में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और उनका बेटा भी वही करना शुरू कर दिया है.
आर्यवीर 61 गेंद पर 58 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 95.08 का रहा. आर्यवीर और लक्ष्य ने शुरुआती 10 ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों को पिच से फायदा नहीं उठाने दिया. बल्लेबाजी के दौरान आर्यवीर को चोट भी लगी, लेकिन वह क्रीज से बाहर नहीं आए. उन्होंने दर्द को सहा और उसी को अपनी ताकत बनाते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया. वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए. निकाब शफीक की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में उन्होंने उस्मान खान को कैच दे दिया.
Aaryavir Sehwag refuses to back down! 🫡 Watch Pakistan vs India in the DP World Men's U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND https://t.co/YKRD12bgrY
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनर उस्मान खान का शतक लगाकर उनके निर्णय को सही साबित किया. उस्मान ने 111 गेंद पर 107 रन बनाए. इस दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाए. दूसरे ओपनर हयाम खान ने 21 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की. इसके बाद तीसरे क्रम पर आए अब्दुल कादिर ने उस्मान का बखूबी साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की.
कादिर ने 54 गेंद पर 80 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और आठ छक्के लगाए. कप्तान फरहान ने 60 गेंद पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए. भारत के लिए काव्य पटेल ने चार और चिगुरुपति वेंकट ने तीन विकेट अपने नाम किए. अर्जुन राजपूत को एक सफलता मिली.