SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विराट की बैटिंग के दीवाने थे नाना... आउट होते ही छोड़ देते थे खाना, अब एक्टर के निधन पर टूट गए कोहली

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से विराट कोहली बेहद दुखी हैं. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस एक्टर के निधन पर शोक जताया है. विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी नाना पाटेकर को भावुक श्रद्धांजलि दी है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 08, 2026, 01:38 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 08:34 PM IST
Image Credit: Nana Patekar And Virat Kohli
Join

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है. 8 अक्टूबर की सुबह उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा से लेकर क्रिकेट जगत तक शोक की लहर दौड़ गई. भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए बेहद भावुक श्रद्धांजलि दी. विराट कोहली ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा का बेहतरीन दिग्गज एक्टर बताते हुए कहा कि उनका काम और विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी.

ये भी पढ़ें - BCCI ने रोक रखा ODI टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा सस्पेंस, आखिर किस बात का इंतजार?

विराट कोहली ने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज. उनका काम और विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले. ॐ शांति.' विराट का यह संदेश सामने आते ही क्रिकेट फैंस के बीच नाना पाटेकर से जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर वायरल होने लगा. इस वीडियो में नाना पाटेकर ने विराट कोहली के लिए अपने खास लगाव का खुलासा किया था.

वायरल हुआ नाना का पुराना वीडियो

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं. उन्होंने कहा था कि वह विराट को बहुत पसंद करते हैं और अगर विराट जल्दी आउट हो जाएं तो उनका खाना खाने का भी मन नहीं करता. नाना पाटेकर ने कहा था, 'विराट ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं. अगर विराट जल्दी आउट हो जाएं तो पता नहीं यार, मेरा खाना खाने का भी मन नहीं करता.' उनका यह बयान बताता है कि विराट कोहली के लिए नाना पाटेकर के मन में क्रिकेट फैन के तौर पर कितनी खास जगह थी.

ये भी पढ़ें - वर्ल्ड कप 2027: बड़ी मुसीबत में फंस गया पाकिस्तान, ग्रुप ऑफ डेथ में होगी हालत खराब,  दूसरे राउंड से ही हो जाएगा बाहर, ये रहा पूरा समीकरण

सचिन तेंदुलकर ने भी नाना पाटेकर को याद किया

विराट कोहली के अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. सचिन ने उन्हें जमीन से जुड़े और बेबाक इंसान के रूप में याद किया. सचिन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मुझे नाना पाटेकर एक बहुत ही सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान के तौर पर याद हैं. उनके काम में भी वही ईमानदारी झलकती थी. चाहे मराठी हो या हिंदी, उन्होंने जिन भी किरदारों को निभाया, उनमें हमेशा एक असलियत और सच्चाई दिखाई. उनके गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.' इसके अलावा शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों ने भी नाना पाटेकर को याद किया है. शिखर धवन ने नाना पाटेकर को एक बेहतरीन कलाकार बताया, जिनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा. धवन ने एक्स पर नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया और उनके काम के लंबे समय तक रहने वाले असर की तारीफ की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES