भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /हार के बाद साउथ अफ्रीका का बड़ा फैसला: ट्रिस्टन स्टब्स को टीम से किया बाहर, क्या है तेम्बा बावुमा का नया प्लान?

हार के बाद साउथ अफ्रीका का बड़ा फैसला: ट्रिस्टन स्टब्स को टीम से किया बाहर, क्या है तेम्बा बावुमा का नया प्लान?

साउथ अफ्रीका ने डरबन टेस्ट में मिली हार के बाद अपनी टीम में बदलाव किया है. उसने गकेबरहा में होने वाले मैच के लिए ट्रिस्टन स्टब्स को बाहर कर दिया है. उनकी जगह मैथ्यू ब्रीट्जके को शामिल किया गया है.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 15, 2026, 06:54 PM IST|Updated: Oct 15, 2026, 08:24 PM IST
joinshare
हार के बाद साउथ अफ्रीका का बड़ा फैसला: ट्रिस्टन स्टब्स को टीम से किया बाहर, क्या है तेम्बा बावुमा का नया प्लान?
Image Credit: ट्रिस्टन स्टब्स. AP

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बाहर कर दिया है. उनकी जगह मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम में शामिल किया है. ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 214 रनों से अपने नाम किया था.

बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को 13 मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है. इससे टीम को झटका लगा और उसने अगले टेस्ट मैच के लिए रयान रिकेल्टन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप दी. पहले मैच में स्टब्स ने 32 और एक रन बनाए थे. उन्होंने भारत के खिलाफ लगभग 11 महीने पहले 94 रनों की शानदार पारी खेली थी. उसके बाद से वह आउट ऑफ फॉर्म हो गए. इसके खामियाजा आखिरकार उन्हें भुगतना पड़ा है.

ब्रीट्जके टीम में क्यों आए?

वनडे और टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके को टेस्ट में मौका मिला है. सीमित ओवर क्रिकेट में बेहतर खेल दिखाने के बाद उन्हें सबेस लंबे फॉर्मेट के लिए चुना गया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में खेले गए वनडे मैच में भी शतक लगाया था.   ब्रीट्जके ने फरवरी के बाद से कोई रेड बॉल क्रिकेट मैच नहीं खेला है. ऐसे में कंगारू टीम के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है तो उनकी कड़ी परीक्षा होगी.

ब्रीट्जके का करियर

दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए. वह 64 फर्स्ट क्लास मैचों में 37.03 की औसत से 3852 रन बना चुके हैं. उन्होंने 10 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. ब्रीट्जके ने अक्टूबर 2024 में अपना पहला टेस्ट मैच बांग्लादेश और जून 2025 में पिछला टेस्ट मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में होगा IND vs WI सीरीज का फैसला: कोहली के मैदान पर कैसा है भारत-वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड?

अब बावुमा का क्या है प्लान?

अपनी कप्तानी में पहली हार के बाद बावुमा ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के संकेत दे दिए हैं. रिकेल्टन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी है. इसका मतलब है कि  विकेटकीपर काइल वेरेन का प्लेइंग-11 से बाहर होना तय है.  वह पिछली 13 पारियों में फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं. इसके अलावा एडेन मार्करम को ओपनिंग की जगह मध्यक्रम में डाला जा सकता है. टोनी डी जॉर्जी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं. वह मार्करम के साथ लगातार ओपनिंग करते आ रहे थे. बावुमा अगले टेस्ट मैच में रिकेल्टन के साथ ब्रीट्जके या मार्केस एकरमैन से ओपनिंग करवा सकते हैं. एकरमैन ने अभी तक डेब्यू नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: 4 ओवर का चक्कर: हर 8वीं बॉल पर सिक्स लगा रहे वेस्टइंडियन, क्या एक्स्ट्रा बैटर के चक्कर में हो रहा टीम इंडिया का कबाड़ा?

दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिच नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
South Africa vs Australia