SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैं रिटायर होने वाला हूं...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, अपने शो पर किया बड़ा ऐलान

रोहित शर्मा ने पहली बार अपने रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. हिटमैन ने अपने टीवी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में इस बारे में बातचीत की. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान हिटमैन के संन्यास लेने की रिपोर्ट सामने आई थी.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 25, 2026, 06:06 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 06:22 PM IST
Join

पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहली बार अपने रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. हिटमैन ने अपने शो पर इस बारे में बातचीत की और मुस्कुराते हुए संन्यास की अफवाहों का जवाब दिया. दरअसल, जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर एकदिवसीय सीरीज खेल रही थी, तब ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि लॉर्ड्स में होने वाला सीरीज का आखिरी मैच रोहित के इंटरनेशनल करियर का अंतिम मुकाबला होगा. लॉर्ड्स में हुए उस मैच में हिटमैन ने शानदार शतक जड़ दिया. उसके बाद ये रिपोर्ट सामने आई कि इस सेंचुरी के कारण रोहित ने अपने करियर को बचा लिया है.

इस मामले में सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए तो कई खबरें सामने आई, लेकिन रोहित ने कभी कुछ नहीं कहा. हालांकि, अब उन्होंने इसका जवाब दिया है और रिटायरमेंट की खबर को अफवाह बताया है. उन्होंने अपने टीवी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में सच्चाई बताई.

रिटायरमेंट की खबर पर पहली बार बोले रोहित

हिटमैन के शो में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और एक्टर चंकी पांडे मेहमान बनकर आए थे. दोनों फैन के सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे उनके बारे में सुनी गई किसी ‘मशहूर अफवाह’ के बारे में पूछा गया था. जहां करिश्मा कपूर ने अपनी डाइट के बारे में बात की, वहीं चंकी पांडे ने अपने कंजूस होने की कथित अफवाह पर चर्चा की. इसी बीच रोहित ने भी इन खबरों पर अपनी बात रखी.

रोहित शर्मा ने कहा, ''मेरे बारे में जो अफवाह मैंने सुनी है - जो मैंने सुनी थी और अभी भी सुन रहा हूं - वह यह है कि मैं रिटायर होने वाला हूं. मुझे उम्मीद है कि हम तीनों के बारे में चल रही ये सभी अफवाहें अब गलत साबित हो गई होंगी.''

ऐसी काफी चर्चा रही है कि तत्कालीन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर नहीं चाहते थे कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलें. उनकी योजना यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल करने की थी. अगरकर ने दक्षिण क्षेत्र के चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा के जरिए रोहित को ये संदेश भेजा था. हालांकि, अब रोहित ने इस खबर को सिर्फ 'अफवाह' बताया है.

न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी रोहित पर नजर

रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड दौरे पर एक्शन में होंगे, जहां टीम इंडिया 5 मैचों की ODI सीरीज खेलेगी. अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम होगी. रोहित इस दौरे को हिट बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. उनके अलावा फैंस की नजर विराट कोहली पर भी होगी. RoKo के नाम से मशहूर रोहित-कोहली अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें: T20 के मैच विनर... क्या ODI में भी है तिलक वर्मा की जरूरत? प्लेइंग इलेवन में इस स्टार खिलाड़ी का काटेंगे पत्ता!
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES