वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले एकदिवसीय इंटरनेशनल मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया. रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में मिली शानदार जीत के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तो बस में स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ घटना हो गई. टीम बस से उतरते समय वो बुरी तरह गिर गए. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर फैंस को टेंशन हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, रोहित शर्मा बस से उतरते समय फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना तब हुई जब मैच के बाद भारतीय टीम होटल पहुंची. वीडियो में देख सकते हैं कि बस की सीढ़ियों से उतरते समय रोहित शर्मा बुरी तरह लड़खड़ाते हुए गिरे. होटल के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी और गार्ड्स ने उन्हें जल्दी से उठाया.
वीडियो में, ड्यूटी पर मौजूद पुलिस वाले रोहित के गिरने के तुरंत बाद उनकी मदद करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि गिरने से कितनी चोट लगी है, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'हिटमैन' ठीक होंगे. वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतने के बाद होटल लौटते समय, रोहित शर्मा टीम बस की सीढ़ियों पर बुरी तरह फिसल गए. हर कोई भारत की जीत का जश्न मना रहा था, लेकिन रोहित को देखकर विराट कोहली हैरान रह गए.
Rohit Sharma 𝗦𝗹𝗶𝗽𝗽𝗲𝗱 from the Bus 😱
While returning to the hotel after winning the first ODI against the West Indies, Rohit Sharma slipped badly on the stairs of the team bus. 😥
- Everyone was celebrating India's win, but Virat Kohli was 𝘀𝘁𝘂𝗻𝗻𝗲𝗱 to see Rohit. 😭 pic.twitter.com/T01Lf4tJsb— Mukku (@Cric_Mukku) September 28, 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. उम्मीद करते हैं कि रोहित पूरी तरह फिट होंगे और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी हो. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े. वो अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अल्जारी जोसेफ की गेंद पर कैच आउट हो गए.
शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और भारत को आसानी से जीत दिलाई. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने 41.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया. विराट कोहली 88 गेंदों पर 139 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपने ODI करियर का 55वां शतक ठोका और इस पारी के दौरान वनडे इंटरनेशनल में अपने 15000 रन भी पूरे कर लिए.