SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

48 गेंद, 135* रन: रजत पाटीदार ने 13 छक्कों से मचाई तबाही, सिर्फ 22 गेंद मारे आखिरी 83 रन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए विस्फोटक शतक लगाया. उन्होंने नाबाद 135 रन की पारी खेलकर फैंस का मनोरंजन किया और फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 16, 2026, 14:09 IST | Updated: Nov 16, 2026, 14:30 IST
Image Credit: रजत पाटीदार. Screenshot X/@bccidomestic
Join

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने 2027 में होने वाले अगले सीजन से पहले ही तबाही मचा दी है. दिसंबर में होने वाले ऑक्शन से पहले रजत ने अपना क्लास दिखाया और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार शतक लगाया. रजत ने मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए सोमवार (16 नवंबर) को असम के खिलाफ 48 गेंद पर नाबाद 135 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और 13 छक्के लगाए.

आरसीबी को लगाकार दो बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की. उन्होंने जोरदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले मध्य प्रदेश के पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 41 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. रजत ने शुरुआती शुरुआती 26 गेंद पर 52 रन और आखिरी के 22 गेंद पर उन्होंने 83 रन ठोक दिए.

 

शिवांग और रजत ने की शतकीय साझेदारी

असम ने न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में मध्य प्रदेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मध्य प्रदेश के लिए अंकुश सिंह ने 23, अक्षत रघुवंशी ने 19 और अपूर्वे द्विवेदी ने तीन रन बनाए. 57 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद रजत पाटीदार ने शिवांग कुमार के साथ मोर्चा संभाला और रनों की बारिश कर दी. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 62 गेंद पर 153 रन की साझेदारी की. शिवांग ने 38 गेंद पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: शाही गली क्रिकेट: सचिन के साथ प्रिंस विलियम ने आजमाया बल्ला, केट मिडलटन भी रहीं मौजूद; 16 नवंबर का खास कनेक्शन

एक ओवर में मारे 28 रन

रजत ने पारी के 19वें ओवर में 28 रन ठोके. उन्होंने अविनव चौधरी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया. इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. रजत ने इसके बाद लगातार चार गेंदों पर चार छक्के मारे. मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया.

ये भी पढ़ें: WTC फाइनल की राह मुश्किल, 'करो या मरो' की जंग: 16 में से सिर्फ 3 खिलाड़ियों को है न्यूजीलैंड में टेस्ट खेलने का अनुभव

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी जीत

मध्य प्रदेश से मिले 251 रन के टारगेट के सामने असम की टीम 17.4 ओवर में 119 रनों पर सिमट गई. मध्य प्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. आवेश खान और राहुल बाथम ने दो-दो विकेट झटके. त्रिपुरेश सिंह, शिवम शुक्ला और शिवांग कुमार को एक-एक सफलता मिली. रजत पाटीदार की टीम ने 131 रन से मैच को जीत लिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES