App

प्रकाश भट्ट: भारत के पूर्व क्रिकेटर को ICC ने दिया बड़ा पद, बना दिया मैच रेफरी, जावगल श्रीनाथ के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर प्रकाश भट्ट ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में बुधवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में ICC मैच रेफरी के रूप में डेब्यू किया है.

प्रकाश भट्ट: भारत के पूर्व क्रिकेटर को ICC ने दिया बड़ा पद, बना दिया मैच रेफरी, जावगल श्रीनाथ के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
Image Credit: ICC Match Referee Prakash Bhatt

प्रकाश भट्ट ने ढाका के मीरपुर में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी (ICC) मैच रेफरी के तौर पर अपना टेस्ट डेब्यू कर लिया है. इसके साथ ही वे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के बाद टेस्ट मैचों में मैच रेफरी बनने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं. इस साल अप्रैल में, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक नया तीन सदस्यीय इमर्जिंग पैनल बनाया था, जिसमें इंटरनेशनल मैच रेफरी के रूप में प्रकाश भट्ट को चुना गया था. 

आईसीसी के पास पहले से ही एक 'एलीट पैनल' है, जिसमें पांच मैच रेफरी (जवागल श्रीनाथ, एंडी पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन, रंजन मदुगले और जेफ क्रो) शामिल हैं. इसी लिस्ट में अब इस नए इमर्जिंग पैनल के तीन रेफरी को भी जोड़ा गया है, जिसका सीधा फायदा प्रकाश भट्ट को मिला है. इसका मतलब यह है कि ICC अब प्रकाश भट्ट को टेस्ट मैचों सहित कई इंटरनेशनल मैचों में रेफरी के तौर पर नियुक्त कर सकता है. प्रकाश भट्ट 2007-2008 सीजन से ही घरेलू क्रिकेट में BCCI के मैच रेफरी रहे हैं. 

भारत के पूर्व क्रिकेटर को ICC ने दिया बड़ा पद

प्रकाश भट्ट 2018 से IPL में भी मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं. वह 2024 से ICC के साथ जुड़े हैं. वह ICC के पहले 'इमर्जिंग पैनल' में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं. प्रकाश भट्ट ने अपने अब तक के इंटरनेशनल करियर में 48 T20I, 6 ODI, 4 महिला T20I और 3 महिला ODI मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई है. इसके अलावा, उन्होंने 67 फर्स्ट-क्लास मैचों और 75 IPL मैचों में भी रेफरी के तौर पर काम किया है. 56 वर्षीय प्रकाश भट्ट ने जिम्बाब्वे और नामीबिया में जनवरी-फरवरी में आयोजित अंडर-19 ODI वर्ल्ड कप के 13 मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी संभाली थी.

प्रकाश भट्ट को ICC ने बना दिया मैच रेफरी

प्रकाश भट्ट ने पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई T20I सीरीज में रेफरी के तौर पर काम किया था. प्रकाश भट्ट ने एक खिलाड़ी के तौर पर 1994-95 से 2004-05 के बीच 51 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.29 की औसत से 3,183 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं. प्रकाश भट्ट ने 38 लिस्ट-A मैचों में 33.56 की औसत से 1007 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 6 अर्धशतक जमाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More