App

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा नया चीफ सेलेक्टर? 703 विकेट लेने वाले दिग्गज का सामने आया नाम

अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद प्रज्ञान ओझा को भारत का अगला चीफ सेलेक्टर बनाए जाने की चर्चा तेज है. प्रज्ञान ओझा भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा नया चीफ सेलेक्टर? 703 विकेट लेने वाले दिग्गज का सामने आया नाम
Image Credit: Ajit Agarkar

भारतीय क्रिकेट में इस वक्त नए चीफ सेलेक्टर को लेकर बड़ी हलचल है. अजीत अगरकर के पद से हटने के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में 703 विकेट लेने वाले पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल के प्रज्ञान ओझा फिलहाल चार सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी के अंतरिम प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रज्ञान ओझा अब फुलटाइम चीफ सेलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. 

वह भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अजीत अगरकर के जाने के बाद उन्हें अंतरिम तौर पर सेलेक्शन कमेटी की कमान सौंपी गई है. गुवाहाटी में मंगलवार को भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और सेलेक्शन कमेटी के बीच लंबी बैठक हुई. इस बैठक में प्रज्ञान ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह भी मौजूद थे. खास बात यह रही कि पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर बैठक का हिस्सा नहीं थे. यह बैठक गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज के ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुई. 

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा नया चीफ सेलेक्टर?

भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम से गुवाहाटी पहुंचने के बाद आराम कर रही थी. माना जा रहा है कि बैठक में भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे और अलग-अलग फॉर्मेट के लिए टीमों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई. किसी द्विपक्षीय सीरीज के दौरान पूरी सेलेक्शन कमेटी का एक साथ मौजूद रहना आम बात नहीं है. ऐसे में इस बैठक को अहम माना जा रहा है. खासकर इसलिए क्योंकि भारत को जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में लंबा दौरा करना है और टीम संयोजन को लेकर कई फैसले लिए जाने हैं.

न्यूजीलैंड दौरे पर कितने मैच खेलेगा भारत?

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान टीम इंडिया को 5 T20I, 5 ODI और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इतने व्यस्त कार्यक्रम के बीच चयनकर्ताओं के सामने खिलाड़ियों की उपलब्धता और वर्कलोड मैनेजमेंट बड़ी चुनौती हो सकती है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी. इसके बाद 4 नवंबर से 5 मैचों की ODI सीरीज शुरू होगी. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से वेलिंगटन में होगा. अगर प्रज्ञान ओझा को फुलटाइम चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी मिलती है, तो उनके सामने आने वाला समय काफी व्यस्त रहने वाला है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम सेलेक्शन, खिलाड़ियों का वर्कलोड, टेस्ट और लिमिटेड ओवरों के कॉम्बिनेशन के साथ-साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी भी सेलेक्शन कमेटी की प्राथमिकताओं में शामिल होगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More