)
हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के पहले दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो रही है. उन्होंने इस छोटे टूर्नामेंट में भारत पर जीत के बाद 'एक्स' पर पोस्ट कर दिया. शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को भी इसके लिए बधाई दे दी. इस पोस्ट के बाद पीएम शरीफ का जोरदार तरीके से मजाक उड़ाया जा रहा है.
शहबाज का एक्स पर पोस्ट, ''हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 के पहले मैच में भारत पर चार विकेट से शानदार जीत के लिए हमारे लड़कों को बधाई. यह क्रिकेट का एक अच्छा मैच था. मैं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी तारीफ़ करता हूं कि उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए पूरी मेहनत की.''

शशांक ने 11 गेंदों पर ठोके 40 रन
पिछली बार की चैंपियन पाकिस्तान ने चार विकेट से मैच को अपने नाम किया. उसे गुरुवार (30 अक्टूबर) को पहले यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ जीत मिली. पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने छह ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए. शशांक सिंह ने 11 गेंदों पर तेजी से सबसे ज्यादा 40 रन ठोके.
नहीं चला क्रुणाल और राहुल त्रिपाठी का बल्ला
भारत के लिए ओपनर राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा ने पारी की शुरुआत की. राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर आउट हो गए. नीतीश ने रिटायर्ड आउट होने से पहले 19 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी और क्रुणाल पांड्या दोनों ही शून्य पर आउट हो गए. शशांक के आखिरी ओवर में जल्दी आउट होने के बाद भारत का स्कोर 88/5 हो गया. इसके बाद अब्बास अफरीदी ने पहले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या को पांच छक्के मार दिए. अफरीदी ने 8 गेंद पर 35 रन बनाए. ख्वाजा नफे ने फिर टी नटराजन की गेंदों पर 28 रन जड़े. अफरीदी को शशांक सिंह ने आउट किया, लेकिन नफे ने 12 गेंदों पर 41 रन बनाकर पाकिस्तान को मैच में जीत दला दी. पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.
क्या है हांगकांग सिक्सेस का फॉर्मेट?
हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट को इंटरनेशल सिक्स-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट है. यह हर साल हांगकांग में आयोजित किया जाता है. इसे इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से मंजूरी मिल चुकी है. एक मैच में हर टीम को छह ओवर बल्लेबाजी के लिए मिलते हैं. इसमें एक गेंदबाज दो ओवर ही डाल सकता है. बाकी ओवर चार दूसरे बॉलर को एक-एक ओवर फेंकने के लिए मिलता है. इसी कारण इस फॉर्मेट को ऑलराउंडर्स का खेल कहा जाता है. पहली बार इसका आयोजन 1992 में हुआ था. पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा छह बार खिताब जीते हैं.
शरीफ का क्यों उड़ाया जा रहा मजाक?
शरीफ ने उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जीत पर पोस्ट किया है, जिसके बारे में चर्चा भी काफी कम होती है. सीनियर मैचों में पाकिस्तानी टीम भारत के सामने कहीं टिक नहीं पाती है. हाल ही में एशिया कप में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने गोल्ड मेडल मैच में परास्त किया था. यहां तक कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत ही जीता था. शरीफ की पोस्ट पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए हैं.
यहां देखिए शरीफ के पोस्ट के नीचे किए गए कुछ मजेदार कमेंट और शेयर किए गए मीम्स:
Congratulations to our boys on a superb four-wicket victory over India in the opening clash of the Hong Kong Sixes 2026! It was a good game of cricket I also commend Chairman PCB Mohsin Naqvi @MohsinnaqviC42 and his team for their dedicated efforts in preparing and supporting our players.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) October 30, 2026
@CMShehbaz @MohsinnaqviC42 Hong kong sixes par PM post kar raha https://t.co/7x9hS3NfEO
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) October 30, 2026
@CMShehbaz @MohsinnaqviC42 Imran khan be like: https://t.co/gweB8MdCI7
— Gabbar (@GabbbarSingh) October 30, 2026
@CMShehbaz @MohsinnaqviC42 Pakistan If winning useless games was a sport https://t.co/NGr5HF0ui9
— Truth is forbidden (@forbidden_39511) October 30, 2026
@CMShehbaz @MohsinnaqviC42 Prime Minister of Pakistan watching even 6 over cricket matches, don't whether any channel broadcasting these matches in India or not. Yeh Kitna Vela Aadmi Hai Bhai..
— Quota Brahman (@quotabrahman) October 30, 2026