SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की अब खैर नहीं... 'नफरत' वाले बयान से खौलाया खून, वर्ल्ड कप 2027 में बदला लेगी टीम इंडिया!

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत करने की बात बोल रहे हैं. अगली बार जब वो भारत के खिलाफ खेलेंगे तो बुमराह एंड कंपनी उनसे बदला लेने को बेताब होगी.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 06, 2026, 10:34 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:47 AM IST
Image Credit: BCCI/AP
Join

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'भारतीय गेंदबाजों से नफरत' की बात कर रहे हैं. हाल ही में हुए एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में नवाज ने भारत के खिलाफ 51 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली थी. वो अकेले भारतीय गेंदबाजों से लड़े थे और मैच को थोड़ा रोमांचक बनाया था. हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान ये मुकाबला हार गया और टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

एशियन गेम्स में हसन नवाज की इस पारी के बाद फैंस उनके बारे में सर्च करने लगे. जानकारी खंगाली तो एक विवादित वीडियो सामने आया, जिसे देखकर हर भारतीय का खून खौल उठेगा. एक पुराने इंटरव्यू में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने साफ-साफ कहा कि वो भारत के गेंदबाजों से नफरत करते हैं.

हसन नवाज का 'नफरत' वाला बयान

वीडियो में एंकर उनसे पूछते हैं कि क्या दुनिया में कोई ऐसा गेंदबाज है जिसे वे मैदान पर आते ही निशाना बनाना चाहेंगे. इसके जवाब में वे हर भारतीय गेंदबाज का नाम लेते हैं. हसन नवाज ने कहा, ''भारत के खिलाफ खेलते वक्त अलग ही मोटिवेशन होता है और स्वाभाविक रूप से मन उनके गेंदबाजों पर हावी होने का करता है. सच कहूं तो मुझे उनके सभी गेंदबाजों से नफरत है और इंशाअल्लाह मौका मिलने पर हम आगे भी ऐसा ही करेंगे.''

वर्ल्ड कप में बदला लेना चाहेंगे भारतीय गेंदबाज

हसन नवाज ने ये जहर उगलकर खतरा मोल लिया है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर अगला मुकाबला अगले साल वर्ल्ड कप में होगा. ये ब्लॉकबस्टर मैच 10 अक्टूबर, 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. एशियन गेम्स के फाइनल में 96 रनों की पारी खेलने वाले हसन नवाज के लिए अब वनडे टीम का दरवाजा भी खोला जा सकता है. अगर वो वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे तो भारतीय गेंदबाज उनसे 'नफरत' वाले बयान का हिसाब लेना चाहेगी. बुमराह और बाकी गेंदबाज उनपर कहर की तरह टूट सकते हैं.

कौन हैं हसन नवाज?

हसन नवाज का जन्म पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब में हुआ था. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत टेप-बॉल क्रिकेट की मुश्किल दुनिया से की और बाद में हार्ड-बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया. अपने स्वाभाविक टैलेंट और आक्रामक अंदाज़ की वजह से उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में चुना गया, जहां उन्होंने 2023 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए डेब्यू किया और फिर 2025 सीजन के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स में चले गए.

हसन नवाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर अपना T20I डेब्यू किया, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी शुरुआत आसान नहीं रही. उन्होंने लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद अपने तीसरे मैच में जबरदस्त वापसी की और शानदार शतक जड़कर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई. हालांकि, वह उस पारी के बाद अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और अगले दो मैचों में नाकाम रहे. हसन बेखौफ तरीके से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अभी तक के सफर को देखें तो वो हिट से ज्यादा फ्लॉप साबित हुए हैं. 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 27 T20I मैचों में 25.21 की औसत से 580 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: सूर्या की वापसी पर लगा 'ग्रहण'... T20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान को मुंबई ने कर दिया बाहर, अब क्या है ऑप्शन?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES