SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

EXPLAINED: 10 साल में अर्श से फर्श पर PAK, 4 साल में 4 चेयरमैन और बदले 10 हेड कोच, टेस्ट क्रिकेट से यूं लुप्त हो रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टेस्ट टीम पर इन दिनों का हाल 'कंगाली में आटा गीला' वाली कहावत फिट बैठती है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है. आइए समझते हैं, कि कैसे और क्यों पाकिस्तान 10 साल में नंबर-1 से फर्श पर आ गई है.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 15, 2026, 10:46 AM IST | Updated: Sep 15, 2026, 10:51 AM IST
Join

'कंगाली में आटा गीला' ये कहावत पाकिस्तान की टेस्ट टीम पर पूरी तरह से फिट बैठती है. पहले ही टीम की जीत के लाले पड़े हैं, ऊपर से आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के चलते टीम के 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक काट लिए हैं. इस फटके के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम फिसड्डी बन चुकी है. वहीं, 10 साल पहले के आंकड़े उठाकर देखें तो पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत देखने को मिलती थी. साल 2016 में मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम नंबर-1 टेस्ट टीम थी. हम पाकिस्तान के इसी अर्श से फर्श तक के सफर के बारे में बात करने जा रहे हैं, आखिर क्यों पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट से लुप्त होती नजर आ रही है?

हाल ही में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज खेली, लेकिन जीत आस-पास भी नहीं थी. टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. WTC प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान टीम 9 मैचों में सिर्फ 5 अंक और 4.63 अंक प्रतिशत हासिल कर पाए हैं. हालांकि, मुद्दा सिर्फ इस सीरीज में हार नहीं है, बल्कि पिछले 4 साल से पाकिस्तान का ग्राफ हर टेस्ट से गिर रहा है.

4 साल में 8 जीत दे रहीं बर्बादी की गवाही

साल 2022 की शुरुआत से पाकिस्तान की टेस्ट फॉर्मेट में हार जीत के आंकड़े उठाकर देखें, तो पाकिस्तान को सिर्फ 8 जीत नसीब हुई हैं. 33 टेस्ट मैच में टीम को 21 बार हार का सामना करना पड़ा है. ये आंकड़े गवाही दे रहे हैं, कि पाकिस्तान का टेस्ट फॉर्मेट से वजूद मिटता नजर आ रह है. WTC खेलने वाली सभी टीमों की तुलना में पाकिस्तान की जीत का आंकड़ा सबसे कम है. पाकिस्तान ने पिछले 3 सालों में SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है.

क्यों हो रही पाकिस्तान की दुर्दशा?

अब बात करते हैं, पिछले 10 साल में पाकिस्तान क्रिकेट के साथ ऐसा क्या हुआ जो टेस्ट टीम की लुटिया पूरी तरह से डूब चुकी है. वजह हम आपको तीन प्वाइंटर्स में समझाते हैं. बैटिंग, बॉलिंग और टीम में गुच्छों में बदलाव इसके पीछे बड़ी वजह हैं.

ये भी पढ़ें.. Analysis: संजू... अभिषेक या फिर वैभव, एक साल से भारत का बेस्ट T20 बल्लेबाज कौन? क्या सूर्यवंशी के साथ हो रही नाइंसाफी?

1. बैटिंग का बंटाधार, नहीं बन रहे 300 रन

बल्लेबाजी के आंकड़े देखें तो टीम टेस्ट में 300 रन बनाने को तरसती दिखी है. हाल ही में इंग्लैंड टूर पर शुरुआती पांच पारियों पर नजर डालें तो टीम ने 110, 194, 171, 135 और 133 रन ही बनाने में कामयाब हुई. 2025-27 WTC चक्र में टीम की बैटिंग का औसत पहली पारी में 25.60 जबकि दूसरी पारी में महज 18.65 का देखने को मिलता है. बाकी के आंकड़े नीचे दिए गए ग्राफिक्स में देखे जा सकते हैं.

2. बॉलिंग यूनिट हुई फुस्स

पाकिस्तान क्रिकेट में 10 साल पीछे जाएं तो गेंदबाजी पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत थी. लेकिन आज के दौर में पाकिस्तान की बॉलिंग यूनिट फुस्स हो चुकी है, इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं. पाकिस्तानी पेसर्स की बात करें तो पिछले 4 साल में 35.94 औसत, 3.64 की इकोनॉमी और स्ट्राइक रेट 59.2 का है. ये मुख्य टीमों की तुलना में सबसे खराब आंकड़े हैं. कोई भी गेंदबाज 4 साल से 10 विकेट हॉल एक मैच में नहीं ले पाया है. पाकिस्तानी पेसर्स ने 2024 से अभी तक महज 1 प्रतिशत गेंदे ही 140+ की रफ्तार से फेंकी हैं. ये आंकड़ा भी 9 टीमों में सबसे कम है. संयुक्त बॉलिंग के आंकड़े ग्राफिक्स से समझे जा सकते हैं.

3. टीम और मैनेजमेंट में बदलाव मुख्य वजह

टीम और मैनेजमेंट में जरूरत से ज्यादा बदलाव भी एक बर्बादी की मुख्य वजह है. 2022 के बाद से 33 टेस्ट मैच में 41 अलग-अलग प्लेयर्स को आजमाया गया. पिछले 4 साल में महज 2 मैच ऐसे हैं, जब प्लेइंग-XI में बदलाव नहीं हुआ. प्लेइंग-11 में 18 बार 3, जबकि 11 बार 4 या उससे ज्यादा बदलाव हुए. इतना ही नहीं, इन 4 सालों में 4 अलग-अलग चेयरमैन आए, 10 हेड कोच बदले गए. वहीं, कप्तानी में भी थोक के बाद बदलाव देखने को मिलते रहे हैं. थोड़ा और पीछे जाएं, 2011 से टीम में किस तरीके के बदलाव हुए, ग्राफिक्स से समझ सकते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES