SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न भारत और न पाकिस्तान... राइजिंग स्टार एशिया कप सेमीफाइनल में पहले पहुंची ये 2 टीमें, जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल

एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में सिर्फ भारत ए और पाकिस्तान ए के चर्चे हैं. दोनों टीमों ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था, लेकिन इन दोनों से पहले 2 अलग टीमें सेमीफाइनल में धांसू एंट्री मार चुकी हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 23, 2026, 23:17 IST | Updated: Nov 23, 2026, 23:22 IST
Join

एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप में ग्रुप-ए में सभी टीमों ने अपने पूरे मुकाबले खेल लिए हैं. इंडिया ए और पाकिस्तान ए के हाई वोल्टेज मुकाबले के शोर के बीच ग्रुप-ए की दो टीमें सेमीफाइनल में एंट्री मार चुकी हैं. श्रीलंका ए ने ग्रुप स्टेज को 6 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर रहते हुए खत्म किया है, जबकि बांग्लादेश ए की टीम दूसरे नंबर पर रही और सेमीफाइनल में एंट्री मारी.

सेमीफाइनल की बात करें तो ग्रुप ए में पहले नंबर वाली टीम का मुकाबला दूसरे ग्रुप की दूसरी टीम से होगा. वहीं, दूसरे नंबर की टीम का मुकाबला ग्रुप-2 की पहली टीम से होगा. ऐसे में भारत अपने आखिरी मुकाबले को यूएई के खिलाफ जीतने में कामयाब होता है तो सेमीफाइनल में श्रीलंका के साथ मुकाबला होगा. लेकिन इस समीकरण में पाकिस्तान को नेपाल के खिलाफ जीतकर अपने पहले स्थान पर कब्जा बनाए रखना होगा.

श्रीलंका ए ने बांग्लादेश ए को रौंदा

श्रीलंका ए ने बांग्लादेश ए के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. टीम ने बांग्लादेश ए को 7 विकेट से रौंदा. टॉस जीतकर बांग्लादेशी टीम पहले बैटिंग करने उतरी थी. टीम ने 42.5 ओवर खेले, लेकिन बोर्ड पर महज 145 रन ही बनाने में कामयाब रही. सलामी जोड़ी की साझेदारी 55 रन की थी, लेकिन इसके बाद टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर होती रही. अगले 100 रन के अंदर टीम ने 8 विकेट खो दिए.

ये भी पढ़ें... हाय रे किस्मत! सेंचुरी का रिकॉर्ड देख पंत भी होंगे तंग, SENA देशों में 7 शतक टीम इंडिया के अभिशाप

श्रीलंका की तरफ से शानदार प्रदर्शन

श्रीलंका की तरफ से बॉलिंग और बैटिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. टीम के गेंदबाज रविंदु फर्नांडो ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि वानुजा साहन ने 3 विकेट निकाले. इनके अलावा, 2 विकेट विजयकांत वियास्कंत ने झटके. वहीं, बैटिंग में भले ही शुरुआत अच्छी नहीं रही. लसिथ क्रूसपुले ने सिनेथ जयवर्धने मिलकर महज 23 रन की पार्टनरशिप कर सके. क्रूसपुले ने निशान मदुष्का के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े. क्रूसपुले ने 27 गेंदों में 29 रन की पारी खेली. इसके बाद निशान मदुष्का ने पवन रत्नायके ने 81 रन की पार्टनरशिप से बाकी कसर पूरी कर दी. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ए की टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जदगह पक्की की.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES