India Tour Of New Zealand: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है. अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों मैचों में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. आईपीएल में कोहराम मचाने के बाद उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री तो मार दी है, लेकिन बतौर ओपनर उनके लिए सीट खाली नहीं है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर का भरोसा अनुभवी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर है. इस बीच न्यूजीलैंड के स्टार पेसर लॉकी फर्ग्यूसन ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है.
22 अक्टूबर से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर 5 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी. अहम शृंखला से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें 'अलग लेवल का बंदा' बताया है. फर्ग्यूसन ने आईपीएल के दौरान वैभव का सामना किया था और उन्होंने उसी अनुभव को शेयर किया है.
लॉकी फर्ग्यूसन ने रविवार को पत्रकारों से कहा, "मैंने IPL में उसके साथ खेला है. वो सच में बहुत टैलेंटेड हैं. उसमें जबरदस्त हुनर है. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है. मुझे लगता है कि उन्होंने IPL के लगातार सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है.''
भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए लॉकी फर्ग्यूसन काफी उत्साहित हैं. उन्होंने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के साथ आने वाली चुनौती का बेसब्री से इंतजार है. जाहिर है, मुझे लगता है कि वो पहली बार यहां आ रहे हैं. मुझे पक्का नहीं पता कि उन्होंने यहां पहले क्रिकेट खेला है या नहीं. लेकिन हां, यह एक शानदार सीरीज होने वाली है.
5 टी20 मैचों का शेड्यूल
पहला मैच: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
दूसरा मैच: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
तीसरा मैच: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
चौथा मैच: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
पांचवां मैच: 01 नवंबर, हैमिल्टन
5 ODI मैचों का शेड्यूल
पहला मैच: 4 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा मैच: 7 नवंबर, वेलिंगटन
तीसरा मैच: 10 नवंबर, हैमिल्टन
चौथा मैच: 13 नवंबर, माउंट मौंगानुई
पांचवां मैच: 15 नवंबर, माउंट मौंगानुई
2 टेस्ट मैचों का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट: 27-01 दिसंबर, क्राइस्टचर्च