SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेपाल बना वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर के प्लेऑफ का मेजबान, ICC ने किया शेड्यूल का ऐलान

ICC मेंस क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2027 के लिए नेपाल को मेजबानी मिली है. ग्लोबल क्वालीफायर में जीत हासिल करने वाली टीम को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप स्टेज में सीधी एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नई बनी 'सुपर सीरीज' में शामिल होंगी.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 06, 2026, 10:04 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:18 PM IST
Image Credit: नेपाल बना वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर के प्लेऑफ का मेजबान (ICC)
Join

ICC मेंस क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2027 में आखिरी चार स्थानों के लिए 8 टीमें आपस में मुकाबला करेंगी. इसके लिए वे 4 से 21 दिसंबर तक खेले जाने वाले राउंड-रॉबिन क्वालीफायर प्लेऑफ में अपना अभियान शुरू करेंगी. इस मेगा इवेंट के लिए नेपाल को मेजबानी सौंपी गई है. विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ के पहले दिन, मेजबान नेपाल का मुक़ाबला त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर इटली से होगा, जबकि उसी समय मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड पर नामीबिया और युगांडा के बीच मैच खेला जाएगा.

कनाडा, कुवैत, जर्सी और संयुक्त अरब अमीरात वे अन्य टीमें हैं जो 10 टीमों वाले ग्लोबल क्वालीफायर में बची हुई जगहों के लिए मुकाबला कर रही हैं। इस क्वालीफायर के जरिए ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए अंतिम चार स्थानों का फैसला होगा.

नेपाल को मिली वर्ल्ड कप क्वालीफायर की मेजबानी

ICC के इवेंट्स और ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर, गौरव सक्सेना ने कहा, "क्वालिफायर प्ले-ऑफ, ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 तक पहुंचने के सफर में एक अहम पड़ाव है. मुझे यकीन है कि सभी आठ टीमें इस मौके का फायदा उठाने और अगले चरण में अपनी जगह पक्की करने के लिए उत्सुक होंगी.

ग्लोबल क्वालीफायर के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी टीमों में आयरलैंड और वेस्टइंडीज शामिल हैं. ये टीमें, वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों के बाहर की दो सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीमें हैं (इसमें फुल मेंबर मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल नहीं हैं). वहीं, USA, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और ओमान ने ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 से सीधे क्वालीफाई किया है.

यह भी पढ़ें: सरफराज ने तो 'चमत्कार' ही कर दिया: हवा में उड़कर लपका अद्भुत कैच, एक बार में तो किसी को नहीं होगा विश्वास; VIDEO

ग्लोबल क्वालीफायर में जीत हासिल करने वाली टीम को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप स्टेज में सीधी एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नई बनी 'सुपर सीरीज' में शामिल होंगी. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा, जिसमें 14 टीमें 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेलेंगी.

देखें पूरा शेड्यूल

4 दिसंबर: नेपाल बनाम इटली, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; नामीबिया बनाम युगांडा, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

5 दिसंबर: UAE बनाम जर्सी, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; कुवैत बनाम कनाडा, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

6 दिसंबर: नेपाल बनाम युगांडा, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; इटली बनाम नामीबिया, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

7 दिसंबर: कुवैत बनाम जर्सी, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; कनाडा बनाम UAE, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

9 दिसंबर: कनाडा बनाम इटली, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; जर्सी बनाम युगांडा, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

10 दिसंबर: नेपाल बनाम UAE, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; कुवैत बनाम नामीबिया, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

12 दिसंबर: नेपाल बनाम जर्सी, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; नामीबिया बनाम कनाडा, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

13 दिसंबर: युगांडा बनाम कुवैत, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; UAE बनाम इटली, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

14 दिसंबर: नेपाल बनाम कनाडा, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; जर्सी बनाम नामीबिया, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

15 दिसंबर: युगांडा बनाम इटली, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; UAE बनाम कुवैत, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

17 दिसंबर: इटली बनाम कुवैत, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; जर्सी बनाम कनाडा, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

18 दिसंबर: नेपाल बनाम नामीबिया, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; युगांडा बनाम UAE, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

20 दिसंबर: नामीबिया बनाम UAE, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; इटली बनाम जर्सी, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

21 दिसंबर: नेपाल बनाम कुवैत, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड; कनाडा बनाम युगांडा, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड

(इनपुट- आईएएनएस)

 

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES