SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CSK ने अमर किया एमएस धोनी का नाम: रिटायर की गई 7 नंबर की आइकॉनिक जर्सी! माही ने क्यों चुना था यही लकी नंबर?

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है. धोनी टूर्नामेंट के अगले सीजन में नहीं खेलेंगे. वह चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटॉर के रूप में नजर आएंगे.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 18, 2026, 18:36 IST | Updated: Nov 18, 2026, 18:48 IST
Image Credit: महेंद्र सिंह धोनी. CSK
Join

भारत के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के छह साल बाद आईपीएल को भी अलविदा कह दिया. उनके रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने बड़ा फैसला किया है. टीम धोनी के जर्सी को रिटायर करने का मन बना लिया है. धोनी ने मंगलवार को संन्यास का एलान किया और इंटरनेशनल पर वह कुछ ही पलों में ट्रेंड होने लगे. यहां तक कि इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट पोस्ट को 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया.

टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, चेन्नई ने धोनी को सम्मान देने के लिए मशहूर नंबर सात की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है. धोनी ने 2008 में CSK की पहली साइनिंग बनने के बाद किट नंबर पहनना शुरू किया था. लीग में चेन्नई के साथ 17 साल और पुणे सुपर जाएंट्स के साथ दो साल के समय में वह सात नंबर की जर्सी में ही नजर आए.

टीम इंडिया में भी नंबर-7 जर्सी है रिटायर

धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल ट्रॉफी जीते थे. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को दो चैंपियंस लीग टी20 में भी चैंपियन बनाया था. वह चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. उन्हें चेन्नई में 'थाला' कहा गया. इसके अलावा नंबर सात जर्सी ने अलग पहचान बनाई. अब चेन्नई यह पक्का करेगा कि फ्रेंचाइजी का कोई दूसरा खिलाड़ी अपनी पीठ पर यह नंबर न पहने. यह फ्रेंचाइजी बीसीसीआई को फॉलो करेगी. उसने 2020 में भारतीय पुरुष क्रिकेट से नंबर सात को रिटायर कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES