SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

18 साल, 5 खिताब और अब अलविदा... धोनी के IPL सफर की पूरी कहानी, अमर हो गए 5 रिकॉर्ड्स

एमएस धोनी, वो नाम जिसकी मैदान में झलक देखने के लिए हर साल आईपीएल में फैंस की होड़ देखने को मिलती थी. लेकिन अब उनके संन्यास की खबर से फैंस की नींद उड़ गई है. सीएसके ने उनके रिटायरमेंट की जानकारी दी. आइए जानते हैं धोनी के 18 साल के आईपीएल करियर में क्या कुछ खास रहा.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 17, 2026, 15:28 IST | Updated: Nov 17, 2026, 16:29 IST
Join

आईपीएल में अब धोनी-धोनी का शोर शायद ही नजर आए. कैप्टन कूल को देखने के लिए फैंस हर साल आईपीएल का सालभर इंतजार करते थे, लेकिन अब वह मैदान में खेलते नजर नहीं आएंगे. फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन डे पर उनके संन्यास की जानकारी दी. हालांकि, धोनी मेंटर के तौर पर टीम में काम करेंगे. इस खबर से चारों तरफ खलबली मच चुकी है. आईपीएल 2026 में ही उनके संन्यास के चर्चे थे, क्योंकि धोनी एक भी मुकाबले में खेलते नजर नहीं आए थे. इसके बाद भी फैंस के जेहन में अगले सीजन को लेकर एक उम्मीद जगी हुई थी. लेकिन अब माही ने अपने आईपीएल करियर पर विराम लगा दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर उनके 18 साल के करियर में क्या कुछ खास रहा.

एमएस धोनी ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ IPL का सफर शुरू किया था. बीच में 2016 और 2017 में CSK पर बैन लगा और धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले. फिर 2018 में उनकी वापसी पीली जर्सी में हुई. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 277 मैचों में 5,439 रन बनाए, लेकिन धोनी के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो हमेशा के लिए अमर हो गए.

1. बतौर कप्तान के 5 IPL खिताब

आईपीएल में सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस भी है, जो 5 बार खिताबी जीत दर्ज कर चुकी हैं. लेकिन एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कप्तान हैं. उनके साथ टॉप पर रोहित शर्मा भी हैं, जिन्होंने मुंबई की टीम को 5 खिताबी जीत दिलाई हैं.

2. सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी

धोनी के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने 2 टीमों के लिए कप्तानी की, जिसमें सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स भी शामिल हैं. दोनों को मिलाकर उन्होंने 235 मैचों में कप्तानी की है. फिलहाल कोई भी कप्तान इन आंकड़ों के पास नहीं है. धोनी की जीत का प्रतिशत भी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा है.

3. बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच

धोनी अपनी तेज तर्रार विकेटकीपिंग को लेकर चर्चा में रहे. उन्होंने आईपीएल के दौरान अपनी विकेटकीपिंग में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड कायम किया है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में विकेट के पीछे से कुल 158 कैच लपके हैं.

4. सबसे ज्यादा जीत

धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 10 बार फाइनल तक पहुंचाया है. धोनी के नाम बतौर कप्तान IPL में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने 235 मैचों में 136 जीत दर्ज कीं. उनकी जीत का प्रतिशत 57.87% का रहा, जो विराट-रोहित से भी अधिक है.

ये भी पढ़ें.. रिटायर हुए धोनी: अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे 5 बार के चैंपियन कप्तान, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने 'थाला'

5. IPL में सबसे ज्यादा स्टंपिंग

विकेट के पीछे से भी धोनी मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं. उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 47 स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी दर्ज है. अब मास्टर माइंड धोनी अब मैदान के बाहर से बतौर मेंटर सीएसके की टीम में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES