SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास: भावुक होकर बोले- सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, कैसा रहा करियर?

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने भावुक वीडियो शेयर कर कहा कि सफेद जर्सी से विदा हो रहा हूं. शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था. वो फिलहाल ODI और T20I टीम से भी बाहर हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 06, 2026, 11:29 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 11:56 PM IST
Image Credit: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास (X)
Join

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी. शमी ने अपने X अकाउंट के जरिए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही टेस्ट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान भी कर दिया.

मोहम्मद शमी ने लिखा, ''सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था - अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का... उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है. आज भारी दिल और खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं.

शमी ने शेयर किया भावुक वीडियो

मोहम्मद शमी ने आगे लिखा, ''इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीम के साथी, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिनके अच्छे और मुश्किल दोनो वक्त में मुझ पर भरोसा बनाया रखा. बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई. आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा. मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा. शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट.
 
 

मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर

मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था. ये पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की आखिरी टेस्ट सीरीज भी थी. शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट खेले और 122 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 27.71 की औसत से 229 विकेट चटकाए.57 रन देकर 7 विकेट उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन है. दाएं हाथ के स्टार पेसर ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में खेला था, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच था. इस मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी और इसके बाद शमी को टेस्ट में दोबारा मौका नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: हवाओं के शहर वेलिंगटन में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, हेनरी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES