रिटायरमेंट के बाद धोनी का पहला पोस्ट: 'मैं हर एक पल का शायर हूं...', शेयर किया 6 साल पहले जैसा इमोशनल वीडियो
एमएस धोनी के रिटायरमेंट की खबर आग की तरह फैली. अब आईपीएल रिटायरमेंट पर इंस्टाग्राम पर एक्टिव नजर आए हैं. लगभग 3.5 साल बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने एक भावुक वीडियो शेयर किया.
एमएस धोनी के रिटायरमेंट की खबर आए कुछ ही घंटे बीते हैं और सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है. धोनी आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, लेकिन आज रिटायरमेंट पर उन्होंने लगभग 3.5 साल बाद वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव दिखे. उन्होंने रिटायरमेंट के बाद पहला पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले ही सीएसके ने एक्स पर धोनी के रिटायरमेंट की जानकारी ऑफीशियल कर दी थी.
धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था और तब भी उन्होंने दिग्गज सिंगर मुकेश का गाना वीडियो में लगाया था. तब गाने के बोल थे, ''मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है..' लेकिन इस बार धोनी ने उसी गाने का दूसरा वर्जन वीडियो में लगाया. गाने के बोल बदल गए हैं. इस बार धोनी ने अपने वीडियो में 'मैं हर एक पल का शायर हूं, हर एक पल मेरी कहानी है...' इस्तेमाल किया है.
धोनी ने लिखा इमोशनल कैप्शन
धोनी ने अपने वीडियो में पुरानी और नई कई यादगार क्लिप्स शेयर की हैं. उन्होंने अपने कैप्शन में गाने को लेकर जिक्र किया है. धोनी ने लिखा, "फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया और इसे स्वीकार करने के लिए इससे बेहतर गाना कोई और नहीं हो सकता. शायद इसके दो वर्ज़न इसलिए बनाए गए थे ताकि मैं गलती कर सकूँ और फिर उसे स्वीकार कर सकूं."