)
क्रिकेट की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो महज एक खिलाड़ी की पहचान तक ही नहीं रहते, बल्कि करोड़ों लोगों की धड़कन, उम्मीद और जज्बात बन जाते हैं. महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा ही नाम हैं, जब भी मैदान पर जर्सी नंबर 7 उतरती थी, तो स्टेडियम का शोर मानो किसी उत्सव में बदल जाता था. हाल ही में इस महान खिलाड़ी ने आईपीएल से अपने संन्यास का ऐलान कर एक गोल्डन एरा पर फुलस्टॉप लगा दिया है. हालांकि, 'कैप्टन कूल' का ये सफर थमा नहीं है.
बल्ला छोड़कर अब वो चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटोर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं, तो वहीं दूसरी ओर सिनेमा के परदे पर भी उनकी मौजूदगी का जादू पहले से कहीं ज्यादा गहरा होने जा रहा है. क्रिकेट के गलियारों में जब भी दबाव में शांत रहने और असंभव को संभव बनाने की बात होती है, तो सबसे पहला चेहरा महेंद्र सिंह धोनी का ही सामने आता है.
आईपीएल के मैदान पर धोनी की आतिशी बल्लेबाजी और बिजली की रफ्तार से की गई स्टंपिंग को फैंस हमेशा याद रखेंगे. संन्यास के फैसले ने बेशक करोड़ों चाहने वालों की आंखें नम की हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि पीली जर्सी से उनका नाता टूटा नहीं है. अब वो डगआउट में बैठकर एक मेंटोर के रूप में युवा खिलाड़ियों को तराशेंगे और अपनी गहरी प्लानिंग से टीम को जीत की राह दिखाएंगे.
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛 A once-in-a-lifetime player. A new role. A bond that lasts forever 💛 Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings! Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning. From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home. Read more : https://t.co/YKsoHYE51A #WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले माही ने अब एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी दूसरी इनिंग की शुरुआत कर दी है. अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मिलकर उन्होंने 'धोनी एंटरटेनमेंट' नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है, जिसने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मजबूती से कदम रखा है. उनका गोल ऐसी कहानियों को पर्दे पर लाना है जो सीधे आम लोगों के दिलों को छू सकें और परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकें. तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' (LGM) के जरिए उन्होंने ये साबित कर दिया है कि क्रिकेट की पिच की तरह ही फिल्म निर्माण में भी उनकी सोच बेहद साफ और बहुत आगे तक की है.

महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी खुद किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है. रांची की तंग गलियों से निकलकर इंडियन क्रिकेट का सबसे सक्सेस कैप्टन बनने तक का उनका सफर इतना इंस्पायरिंग रहा है कि फिल्ममेकर्स खुद को इसे पर्दे पर उतारने से रोक नहीं पाए. दिलचस्प बात ये है कि एक खिलाड़ी के तौर पर जहां उन्होंने मैदान पर इतिहास रचा, वहीं सिनेमा के परदे पर भी उनकी जिंदगी से जुड़ी दो बेहद खास कहानियां तैयार हो चुकी हैं, जिन्होंने ऑडियंस को उनकी असली पर्सनैलिटी के अनछुए और अनकहे पहलुओं से रूबरू कराया है.

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने इंडियन सिनेमा में बायोपिक फिल्मों की डेफिनेशन ही बदल दी थी. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के किरदार को इस कदर जिंदा किया था कि ऑडियंस ने पर्दे पर असली माही नजर आने लगे थे. टिकट कलेक्टर की नौकरी छोड़ने से लेकर साल 2011 के वर्ल्ड कप में हिस्टोरिकल छक्का जड़ने तक, इस फिल्म ने दिखाया कि कैसे शांत दिखने वाले धोनी ने अपने भीतर मुश्किलों का एक बड़ा तूफान झेला था.

धोनी की जिंदगी का दूसरा बड़ी जर्नी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'रोर ऑफ द लायन' के रूप में सामने आई, जिसने हर क्रिकेट लवर के रोंगटे खड़े कर दिए. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगे दो साल के बैन और उसके बाद साल 2018 में हुई हिस्टोरिकल कमबैक की कहानी को बेहद इमोशनल अंदाज में दिखाया गया था. इसमें खुद धोनी ने कैमरे के सामने आकर उस कठिन दौर के दर्द और मेंटल प्रेशर को शेयर किया था, जिससे गुजरकर उन्होंने अपनी टीम को फिर से चैंपियन बनाया था,

धोनी के लिए नंबर 7 सिर्फ बर्थडेट का को-इंसिडेंस ही नहीं, बल्कि उनके पर्सेनैलिटी की तरह ही बैलेंस और मजबूती का साइन बन चुका है. आज भी जब किसी मैच में आखिरी ओवर का रोमांच होता है या कोई टीम मुश्किल में फंसती है, तो फैंस को आज भी नंबर 7 की ही याद आती है. ये जर्सी उस भरोसे का नाम है जो ये सिखाती है कि आखिरी गेंद फेंके जाने तक हार नहीं माननी चाहिए. चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या जिंदगी की कोई बड़ी परीक्षा, ये नंबर हर किसी को संयम और कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है.
आज महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे मुकाम पर खड़े हैं जहां उन्हें किसी परिचय या रिकॉर्ड की जरूरत नहीं है. आईपीएल से खिलाड़ी के तौर पर विदाई लेने के बाद अब वो एक तरफ सीएसके के डगआउट से नई जनरेशन का मार्गदर्शन करेंगे, तो दूसरी तरफ 'धोनी एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बेहतरीन सिनेमा के जरिए ऑडियंस का मनोरंजन करेंगे. भूमिकाएं जरूर बदली हैं, लेकिन माही के लिए फैंस की दीवानगी और उनका मैजिक आने वाले कई सालों तक यूं ही बरकरार रहने वाला है.