SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

VIDEO: अभिषेक शर्मा की तरह जेब से निकाली चिट, शतक के बाद लिटन दास का लेटर सेलीब्रेशन वायरल

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में रोमांच का डबल डोज देखने को मिला. बांग्लादेश ने महज 22 रन के स्कोर पर अपने 3 बल्लेबाज खो दिए थे, लेकिन फिर लिटन दास और तौहीद हृदोय ने बाजी पलट दी. लिटन दास का सेंचुरी के बाद चिट सेलीब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 16, 2026, 18:36 IST | Updated: Nov 16, 2026, 18:46 IST
Join

आईपीएल 2025 में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के चिट सेलीब्रेशन के चर्चे खूब रहे. अभिषेक ने अपने सेलीब्रेशन पर कई बार खुलकर बात भी की. अब अभिषेक के अंदाज में ही बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने भी चिट सेलीब्रेशन किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला. शतक के बाद लिटन दास ने जेब से एक लेटर निकाला और खोलकर दिखाया. उन्होंने अपना ये शतक बेटी को तोहफे के रूप में समर्पित किया.

बांग्लादेशी टीम ने एक खराब शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम ने बोर्ड पर 400 रन टांगे, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर है. तौहीद हृदोय ने 14 चौकों और 1 छक्के के दम पर 137 रन की पारी खेली, जबकि लिटन दास ने 179 गेंद में 120 रन ठोके. दोनों बल्लेबाजों के बीच 206 रन की ऐतिहासिक पार्टनरशिप देखने को मिली. लिटन दास ने दूसरे दिन सेंचुरी पूरी की और उनका सेलीब्रेशन सोशल मीडिया पर छा गया.

बेटी को बर्थडे पर दिया तोहफा

लिटन दास ने शतक के  बाद जो चिट जेब से निकाली, उसपर बेटी को बर्थडे विश के साथ शतक का तोहफा था. लिटन दास ने लेटर पर लिखा था, 'मेरी राजकुमारी को हैप्पी बर्थडे, ये शतक आपके लिए.' लिटन दास का ये अंदाज फैंस को खूब रास आ रहा है. लिटन दास की बेटी अब 3 साल की हो चुकी है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी और पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं.

 ये भी पढे़ं... टेस्ट में बांग्लादेश को मिला 'रन मशीन', पहले विंडीज अब अफ्रीका के सामने बना दीवार, बोर्ड पर टांगे 400 रन

बर्थडे पर बेटी से दूर हैं लिटन दास

सेंचुरी से पहले लिटन दास ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ कुछ फोटोज शेयर की. उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी नन्ही राजकुमारी, मुझे अफसोस है कि तुम्हारे इस खास दिन पर मैं तुमसे दूर हूं. लेकिन मुझे उम्मीद है कि तुम्हें पता होगा कि पापा तुमसे कितना प्यार करते हैं. जिस दिन मैंने तुम्हें पहली बार अपनी बाहों में लिया था, उस दिन सिर्फ तुम्हारा ही जन्म नहीं हुआ था, बल्कि एक पिता के रूप में मेरा भी जन्म हुआ था. तब से, मेरी जिंदगी और मेरे सारे सपने बस तुम्हारे इर्द-गिर्द ही घूमते हैं.'

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरा एक बहुत बड़ा सपना है कि मैं तुम्हारे साथ पूरी दुनिया घूमूं और हम मिलकर खूबसूरत यादें बनाएं. इस सपने को सच करने के लिए मैं अपनी पूरी कोशिश करूंग. भगवान कृष्ण तुम्हें हमेशा खुश और स्वस्थ रखें और तुम पर अपनी कृपा बनाए रखें. तुम बड़ी होकर एक बहुत अच्छी इंसान बनो और हमारी जिंदगी को हमेशा अपनी हंसी-खुशी से भरती रहो. पापा तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं."
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES