SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

100 का ऐसा कमाल, जो हर किसी के बस की बात नहीं! कुलदीप यादव इतिहास रचने की दहलीज पर, बनेंगे भारत के दूसरे स्पिनर

कुलदीप यादव को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहद खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में से एक माना जाता है. कुलदीप यादव भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 08, 2026, 10:56 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 08:31 PM IST
Image Credit: Kuldeep Yadav
Join

कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने के करीब हैं. अगर वह यह रिकॉर्ड बना लेते हैं तो ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे स्पिनर बन जाएंगे.कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को रांची में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची के JSCA मैदान पर खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.

कुलदीप यादव पिछले 9 साल से भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं. बाएं हाथ के इस 'चाइनामैन स्पिनर' ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में डेब्यू किया था. कुलदीप यादव ने भारत के लिए अभी तक 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.80 की गेंदबाजी औसत के साथ 97 विकेट चटकाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप यादव का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट है. कुलदीप यादव ने इस दौरान दो बार पारी में 5 विकेट हॉल लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को रांची में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट लेते ही कुलदीप यादव इतिहास रच देंगे.

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027: बड़ी मुसीबत में फंस गया पाकिस्तान, ग्रुप ऑफ डेथ में होगी हालत खराब,  दूसरे राउंड से ही हो जाएगा बाहर, ये रहा पूरा समीकरण

कुलदीप यादव इतिहास रचने की दहलीज पर

कुलदीप यादव 3 विकेट लेने के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले वह भारत के केवल दूसरे स्पिनर होंगे. भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट के रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले इकलौते भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल हैं. अक्षर पटेल ने भारत के लिए अभी तक 108 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 111 विकेट चटकाए हैं. भारत के लिए ओवरऑल सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम टॉप पर आता है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए अभी तक 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 141 विकेट हासिल किए हैं. अर्शदीप सिंह के बाद इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह (126 विकेट), हार्दिक पांड्या (114 विकेट), अक्षर पटेल (111 विकेट) और कुलदीप यादव (97 विकेट) का नाम आता है.

ये भी पढ़ें - 3 खिलाड़ी... जिन्हें दूसरे T20I में मिल सकता है मौका, मैच पलटने में माहिर, क्या कोच और कप्तान लेंगे चांस?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अर्शदीप सिंह - 141 विकेट

2. जसप्रीत बुमराह - 126 विकेट

3. हार्दिक पांड्या - 114 विकेट

4. अक्षर पटेल - 111 विकेट

5. कुलदीप यादव - 97 विकेट

दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले खिलाड़ी 

1. राशिद खान - 197 विकेट 

2. आदिल रशीद - 171 विकेट 

3. ईश सोढ़ी- 165 विकेट 

4. टिम साउदी - 164 विकेट 

5. वानिंदु हसरंगा - 163 विकेट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES