SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुलदीप यादव का ऐतिहासिक दोहरा शतक: बन गए ODI में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप यादव ने स्पेशल दोहरा शतक जड़ा. वो भारत की तरफ से ODI में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 30, 2026, 07:15 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 07:39 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर 405 रनों का पहाड़ खड़ा किया. टीम इंडिया के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए, लेकिन इस बीच स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने स्पेशल दोहरा शतक लगाया. कुलदीप ने ODI क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. कुलदीप यादव वनडे इतिहास में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने 120वीं पारी में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर ने अपना दूसरा विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. वहीं, वो भारत की तरफ से ODI में 200 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बने हैं. पहले नंबर पर स्टार पेसर मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने मैचों में इस मिल के पत्थर को पार किया था.

कुलदीप यादव का स्पेशल दोहरा शतक

कुलदीप यादव की पहचान हमेशा से एक विकेट टेकर के रूप में हुई है. मिडिल ओवरों में वो अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने में माहिर माने जाते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी थी. दूसरे मैच में उन्होंने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट चटकाए. बाकी भारतीय गेंदबाजों के मुकाबले वो काफी किफायती रहे. कुलदीप ODI में 200 विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे भारतीय गेंदबाज बने हैं.

भारतीय स्पिनरों में सिर्फ अनिल कुंबले (334, जो वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं), हरभजन सिंह (265) और रवींद्र जडेजा (232) ही 200 से ज्यादा वनडे विकेट ले पाए हैं. इस साल छह वनडे मैचों में कुलदीप ने 36 से ज़्यादा के औसत से नौ विकेट लिए हैं, जिसमें पिछले वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4/40 का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

मिचेल स्टार्क के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

बात करें वनडे में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने की तो ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने सिर्फ 102 मैचों में ये कारनामा किया था. दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक और भारत के मोहम्मद शमी हैं. दोनों ने 104 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी. न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 200 ODI विकेट के लिए 107 मैच लिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES