SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रबाडा ने बनाया टेस्ट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: सिर्फ इतने गेंदों में झटके 350 विकेट, स्टेन-वकार-स्टार्क सबको छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं. कंगारू ओपनर ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की. रबाडा ने इसके साथ ही नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 31, 2026, 03:30 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 04:05 PM IST
Image Credit: रबाडा ने बना दिया टेस्ट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: सबसे कम गेंदें डालकर 350 टेस्ट विकेट (X)
Join

साउथ अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में चल रहे टेस्ट की दूसरी पारी में ट्रेविस हेड को आउट कर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 350वां शिकार कर लिया. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 13808 गेंदें डाली हैं, जो बाकियों के मुकाबले सबसे कम है. इस मामले में उन्होंने अपने हमवतन डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 14719 गेंदें डालकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए थे.

केपटाउन में चल रहे टेस्ट के आखिरी दिन कगिसो रबाडा कंगारुओं पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने दिन के पहले ओवर में ही मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया. इसके बाद 7वें ओवर में उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट किया, जो टेस्ट क्रिकेट में रबाडा के 350वें शिकार बने.

रबाडा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट लेने के मामले में कगिसो रबाडा ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. दाएं हाथ के पेसर ने 13808 गेंदों में ये कारनामा किया, जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 14719 गेंदें ली थी. रबाडा के तूफान के आगे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस, ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क और वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर मैल्कम मार्शल भी पीछे रह गए.

सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट

13808 - कगिसो रबाडा
14719 - डेल स्टेन
14905 - वकार यूनिस
16285 - मैल्कम मार्शल
16908 - मिशेल स्टार्क

कगिसो रबाडा का टेस्ट करियर

कगिसो रबाडा 350 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले डेल स्टेन (439), शॉन पोलक (421) और मखाया एंटिनी (390) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. रबाडा ने अब तक 75 टेस्ट में 21.97 की औसत से 350 विकेट चटकाए हैं. 112 रन देकर 7 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है.

बता दें कि सबसे कम मैच खेलकर टेस्ट में 350 विकेट हासिल करने के मामले में श्रीलंका के पूर्व महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और भारत के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन संयुक्त रूप से नंबर-1 हैं. दोनों ने 66वें मैच में ये बड़ा कारनामा किया था. तेज गेंदबाजों में न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड हेडली और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं. दोनों ने 69वें मैच में 350 विकेट पूरे किए थे.

यह भी पढ़ें: Analysis: क्या भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार पहन ली टीम इंडिया की नीली जर्सी? प्लेइंग इलेवन से हुए ड्रॉप, अब आगे वापसी के लिए बचे ये रास्ते

तेज गेंदबाजों में 350 विकेट तक पहुंचने के लिए सबसे कम टेस्ट

69 - रिचर्ड हैडली / डेल स्टेन
70 - डेनिस लिली
74 - ग्लेन मैक्ग्रा
75 - मैल्कम मार्शल / कगिसो रबाडा
78 - वकार यूनिस
79 - इमरान खान
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES